भारतीय रेलवे: अब ट्रेन में परोसा जाएगा खास खाना, आईआरसीटीसी को मिली मेन्यू बदलने की इजाजत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

भारतीय रेलवे: अब ट्रेन में परोसा जाएगा खास खाना, आईआरसीटीसी को मिली मेन्यू बदलने की इजाजत

IRCTC

रेलवे बोर्ड ने अपने खानपान और पर्यटन शाखा 'आईआरसीटीसी' को स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ-साथ मधुमेह रोगियों, शिशुओं और लोगों के लिए उपयुक्त भोजन को अपने 'मेनू' में शामिल करने की स्वतंत्रता दी है।
  • रेलवे बोर्ड द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड(IRCTC) को भेजे गए एक सर्कुलर के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य ट्रेनों में खानपान सेवाओं में सुधार करना और यात्रियों को अधिक विकल्प देना है।
  • इस सर्कुलर के अनुसार, "ट्रेनों में खानपान सेवाओं को बेहतर बनाने की दृष्टि से आईआरसीटीसी के मेन्यू को अधिक लचीला बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें क्षेत्रीय व्यंजन, मौसमी व्यंजन, त्योहार की आवश्यक चीजें, मधुमेह रोगियों और शिशुओं के लिए भोजन शामिल हैं।
  • सर्कुलर में यह भी कहा गया कि 'प्रीपेड' ट्रेन के यात्रियों के लिए खाने के फिक्स चार्ज के हिसाब से बदलाव किए जा सकते हैं, भोजन शुल्क 'प्रीपेड' ट्रेन के यात्री किराए में शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages