10 दिसम्बर : मानवाधिकार दिवस(Human Rights Day) - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

10 दिसम्बर : मानवाधिकार दिवस(Human Rights Day)

Human Rights Day

राष्ट्रीय
मानवाधिकार आयोग

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर, 1993 को 28 सितम्बर, 1993 के मानव अधिकार सुरक्षा अध्यादेश के तहत की गयी थी।
  • इसे मानव अधिकार सुरक्षा अधिनियम, 1993 के द्वारा वैधानिक आधार प्रदान किया गया।
  • प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा  ने 10 दिसम्बर, 1948 को मानवाधिकार पर सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार किया था।
  • मानवाधिकार दिवस की आधिकारिक स्थापना 4 दिसम्बर, 1950 को संयुक राष्ट्र महासभा की 317वीं प्लेनरी बैठक में की गयी थी।
  • यह आयोग जीवन, स्वतंत्रता, समानता तथा सम्मान इत्यादि मूलभूत मानवीय अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्य करता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  •  वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एच. एल. दत्तु हैं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव अम्बुज शर्मा हैं।

 

जाने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यो के बारे में

  1. मानवाधिकार से सम्बंधित कानूनी कार्यवाही में हस्तक्षेप करना। 
  2. सरकार द्वारा किये गये मानवाधिकारों के उल्लंघन की पड़ताल करना।
  3. पीड़ितों तथा उनके परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए अनुशंसा करना।
  4. मानवाधिकार से सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय संधियों इत्यादि का अध्ययन करना तथा उसके आधार पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुशंसा करना।
  5. संविधान द्वारा प्रदान संरक्षण की समीक्षा करना।
  6. समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकार शिक्षा का प्रसार करना।
  7. मानवाधिकार के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देना।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages