यू.एस.ए. से आए हाई स्कूल टीचर लीडर ने किया सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में टीचर स्कील डिवेलपमेंट सेमिनार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

यू.एस.ए. से आए हाई स्कूल टीचर लीडर ने किया सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में टीचर स्कील डिवेलपमेंट सेमिनार

St. George Convent School

सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में टीचर स्किल डेवलपमेंट सेमिनार करवाया गया जिसमें यू.एस.ए. से आए रिटायर्ड स्पेशल एजुकेशन हाई स्कूल टीचर, पुर्व् चेयरपेर्सन ह्युमन आर्गेनाईजेशन कमीशन के श्रीमती अनीता चड्डा ने आकर टीचर्स को टीचिंग स्किल डिवेलपमेंट तथा अमेरिका के स्कूल टीचिंग स्किल्स के बारे में बताया और अपने 25 साल् के अनुभव शेयर किये। उन्होंने सेमीनार में बताया कि टीचिंग एक ऐसा नोबल प्रोफेशन है जिससे आने वाले भविष्य का निर्माण होता है और एजुकेशन का मतलब सर्टिफिकेट प्राप्त करना ही नहीं होता बल्कि ज्ञान को समझना और जीवन में लाना होता है। टीचिंग स्किल में उन्होंने बच्चों को किस तरह से टीचिंग में रुचि पैदा करने के बारे में भी जागरूक किया बच्चों को क्लास में सेल्फ एनरोलमेंट किस तरह बढ़ाई जाए और उनकी रुचि हर विषय में खुद पड़े इसके बारे में भी बताया। उन्होंने अवगत कराया कि अमेरिका में किस तरह बच्चों को स्टडीज में प्रैक्टिकल इंवॉल्व किया जाता है। ताकि वह हर सब्जेक्ट को सही ढंग से समझ सके। उन्होंने कहा कि टीचर्स का कार्य पैशन से बनता है। यह एक ऐसा नोबेल प्रोफेशन है जिसमें टीचर्स का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। 

St. George Convent School

अगर टीचर इसको जॉब समझकर ना करें और एक पैशन समझकर करें तो यह उसके लिए बहुत सफल रहता है। जिस टीचर में पैशन होगा वह बच्चों के स्तर को समझ कर उनकी शिक्षा स्तर ऊंचा उठा सकेगा टीचिंग देश के निर्माण करने में एक अहम भागीदारी रखता है। उन्होंने कहा कि क्लास में बच्चों का लेवल जानना ही टीचर की जिम्मेदारी है और उनका लेवल जानकर ही उसे सब्जेक्ट के बारे में पढ़ाएं सेमिनार में टीचर ने क्लास में आने वाली छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स को भी जाना । इस अवसर पर स्कूल के प्रेसिडेंट श्रीमती नीलम कत्याल, प्रिंसिपल श्रीमती बलबीर कौर, ऑफिस इंचार्ज भावना गर्ग, इंग्लिश के एचओडी श्रीमती सोनालिका कत्याल, मैथ्स के एचओडी श्रीमती सोनिया खन्ना, टीचर सोनिया अरोड़ा, डिम्पी भाटिया, निशा, गुरप्रीत, सिल्की, रमन, सामृद्धि मैडम और अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे। स्कूल स्टाफ ने अमेरिका से आए टीचर लीडर श्रीमती अनीता चड्डा जी का धन्यवाद किया और इन टिप्स को क्लास रूटीन लाइफ में लागू करने को कहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages