पैन कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक कराने पर खाते से एक लाख रुपये हुए गायब - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 30 जनवरी 2023

पैन कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक कराने पर खाते से एक लाख रुपये हुए गायब

cybercrime

साइबर क्राइम को लेकर हर दूसरे दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। ऑनलाइन ठगी को लेकर हर रोज कोई न कोई नया मामला सामने आ जाता है। स्कैमर्स भी स्कैम करने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक मामले में एक महिला ने बैंक नोटिफिकेशन एसएमएस पर क्लिक कर एक लाख रुपये गंवाए। सूत्रों के मुताबिक, महिला के फोन पर एक संदेश आया जिसमें लिखा था- "Dear User Your HDFC Account will be closed today click here on the link, your PAN card number from a mobile number." इस संदेश का अर्थ है कि उपयोगकर्ता, आपका एचडीएफसी खाता आज बंद हो जाएगा। अपने पैन कार्ड को मोबाइल से लिंक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। एसएमएस को बैंक नोटिफिकेशन समझने की गलती से औरत ने एसएमएस के लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक उन्हें एक वेबपेज पर ले गया जहां उन्होंने निर्देशों का पालन किया और अपना विवरण प्रदान किया। प्रक्रिया का पालन करने के बाद, औरत ने पैन और मोबाइल को लिंक करने के लिए अपने फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज किया। हालांकि, इस ओटीपी को दर्ज करने के कुछ ही मिनटों के भीतर उनके खाते से एक लाख रुपये डेबिट हो गए। तब उन्हें पता चला कि साइबर अपराधियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जागरूक बने ऐसे सन्देश प्राप्त हो तो सावधान हो जाए और उस सन्देश की पुष्टि कर उसपर कोई प्रतिकिर्या दें, जनहित में जारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages