प्लेसमेंट कैंप में 22 उम्मीदवारों का रोज़गार के लिए चुनाव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 18 जनवरी 2023

प्लेसमेंट कैंप में 22 उम्मीदवारों का रोज़गार के लिए चुनाव

placement camp

जालंधर: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा आज बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 22 उम्मीदवारों का रोजगार के लिए चुनाव किया गया। रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में और जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप में कॉस्मो टाटा कंपनी ने पहुँच की और 43 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 22 का रोजगार के लिए चुनाव किया गया। उन्होंने कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो जिले के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के दफ़्तर में संपर्क करें और समय-समय पर ब्यूरो द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में भाग लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages