डोंगफेंग ने लॉन्च की डोंगफेंग नैनो बॉक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी, जो 6 सेकंड में 50km/h की रफ्तार पकड़ सकती है, जानिए कीमत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 14 जनवरी 2023

डोंगफेंग ने लॉन्च की डोंगफेंग नैनो बॉक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी, जो 6 सेकंड में 50km/h की रफ्तार पकड़ सकती है, जानिए कीमत

Dongfeng Nano Box electric SUV

डोंगफेंग द्वारा प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी नैनो बॉक्स को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यूं तो इस कार को Renault ने बनाया था जिसे Renault Kwid कहा जाता था। उसके बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Renault City K-ZE आया। इस कार को डोंगफेंग और रेनो ने मिलकर चीन में बनाया है। यूरोप में इसे डेसिया स्प्रिंग के रूप में पेश किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं कि क्या हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स और इसमें कितना पावर देखने को मिलता है।

डोंगफेंग नैनो बॉक्स इलेक्ट्रिक कार डिजाइन, सुविधाएँ

इलेक्ट्रिक कार में गोलाकार आकृति देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में चार्जिंग पोर्ट है। इसका डाइमेंशन 3732/1579/1515mm है और इसका व्हीलबेस 2423mm है। इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार में टू-टोन डिजाइन दिया गया है। डोंगचेडी की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अंदर 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल और 10 इंच का सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन दिया गया है। कार में ऐप कनेक्टिविटी दी गई है, जिसके जरिए डोर रिमोट कंट्रोल, रिमोट एयर कंडीशन कंट्रोल, व्हीकल पोजिशनिंग, कार सर्च, चार्जिंग मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी सीट्स को फॉक्स लेदर मटीरियल से बनाया गया है। डोंगफेंग नैनो बॉक्स के पावर की बात करें तो इसमें फ्रंट मोटर दिया गया है जो 33kW आउटपुट के साथ आता है। यह 125Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक यह 6 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें लिथियम आयन बैटरी नजर आ रही है। जिसकी कैपेसिटी 15.97kWh है। एंट्री लेवल मॉडल में फास्ट चार्जिंग फीचर नहीं है और फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। अन्य दो मॉडल में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

डोंगफेंग के नैनो बॉक्स की चीन में कीमत 59,700 युआन(करीब 7,24,000 रुपये) है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages