OnePlus Ace 2, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 30 जनवरी 2023

OnePlus Ace 2, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

OnePlus Ace 2

वनप्लस फरवरी में चीन में वनप्लस ऐस 2 पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Ace 2 OnePlus 11R 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इसे 7 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च इवेंट के जरिए पेश किया जाना है। अपेक्षित लॉन्च से पहले, मॉडल नंबर PHK110 के साथ Ace 2 को बेहतर स्कोर के साथ AnTuTu बेंचमार्क में देखा गया है। यहां हम आपको वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो OnePlus Ace 2 की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वनप्लस ऐस की कीमत 2,499 युआन (30,202 रुपये) थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Ace 2 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
वनप्लस ऐस 2 के स्पेसिफिकेशन जी बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस ऐस 2 में 6.7 इंच का एफएचडी+ एमोलेड 1.5के डिस्प्ले है। इस फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। फोन में आईआर ब्लास्टर और अलर्ट स्लाइडर मिल सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages