पिछले कुछ महीनों में सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल बढ़ा है। इसी कड़ी में मुंबई के लोगों के लिए इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सर्विस शुरू की गई है। इस बस को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निगम या BEST के बेड़े में शामिल किया गया है। हालांकि, इसमें कई महीनों की देरी हुई है। यह बस मुंबई में उन उप नगरीय रूट्स चलेगी जहां डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें इस्तेमाल होती हैं। आए जानते है कुझ मुख्यबिंदु:
- इसकी मंगलवार को पहली यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स तक लगभग पांच किलोमीटर की थी।
- इस रूट के लिए किराया छह रुपये प्रति व्यक्ति है।
- इस बस में कंडक्टर नहीं होगा।
- इसमें डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा।
- किराया चुकाने के लिए यात्री Chill कहे जाने वाले एक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- किराए का भुगतान करने पर यात्रियों को उनके स्मार्टफोन पर रसीद मिलेगी और वे स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल से अपनी टिकट भी ले सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें