सरकारी नौकरी: पंजाब पुलिस विभाग में भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

सरकारी नौकरी: पंजाब पुलिस विभाग में भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Government Job

पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्‍मीदवारों के लिए अच्‍छा मौका है। पंजाब के पुलिस विभाग में नौकरी निकली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 07 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

पंजाब पुलिस भर्ती: पदों का विवरण

पंजाब पुलिस के इस भर्ती अभियान में कुल 288 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।  
  1. 144 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर जिला पुलिस कैडर के लिए 
  2. 144 पद एसआई आर्म्ड पुलिस कैडर के लिए 

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

उम्मीदवार चयन प्रकिर्या

पंजाब पुलिस एसआई भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
  1. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. दूसरे चरण में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) कराया जाएगा।
  3. तीसरे चरण में दो चरणों में होने वाली परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages