इस सरकारी योजना में सिर्फ एक बार करें निवेश, हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये
कोरोना काल में कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। ऐसे में बचत करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। सरकार भी लोगों की सुविधा के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में निवेश करके आप अपने लिए पर्याप्त बैंक बैलेंस जमा कर सकते हैं। अगर सही प्लान में निवेश किया जाए तो आपको बचत पर भी शानदार रिटर्न मिलता है। सरकारी योजनाओं में निवेश का एक फायदा यह भी है कि इसमें लोगों का पैसा सुरक्षित रहता है। आज हम आपको ऐसी ही एक सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करने पर आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस योजना में निवेश करने का एक फायदा यह भी है कि इसमें आपको हर महीने एकमुश्त रकम भी मिलती है। ऐसे में अगर किसी तरह की आर्थिक समस्या है तो यह पैसा आपके बहुत काम आ सकता है। आइए आपको बताते हैं इस सरकारी योजना के बारे में।
आपको केवल एक बार निवेश करना होगा
हम आपको जिस सरकारी योजना के बारे में बता रहे हैं वह पोस्ट ऑफिस की है। पोस्ट ऑफिस के मंथली इनकम स्कीम अकाउंट में आपको अच्छा ब्याज मिलता है। इस योजना में आप एक बार में एक निश्चित राशि का निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आप एक बार एकमुश्त राशि का निवेश कर हर महीने ब्याज के रूप में मासिक आय अर्जित कर सकते हैं। जनवरी-मार्च 2023 के लिए ब्याज दर 7.1 फीसदी तय की गई है। हालांकि, सरकार नियमित आधार पर ब्याज दर निर्धारित करती है। डाकघर एमआईएस के लिए लॉक-इन अवधि 5 वर्ष है। आप मैच्योरिटी के बाद निवेश की गई राशि को निकाल सकते हैं या इसे फिर से निवेश कर सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2023 में घोषणा की कि इस योजना में अधिकतम निवेश सीमा एकल खाते के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते के लिए 15 लाख रुपये की जाएगी। डाकघर वर्तमान में पिछली निवेश सीमा दिखाता है।
इस तरह आपको हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश की सीमा बढ़ाने के बाद ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं। 15 लाख रुपये का निवेश करने के बाद, ब्याज के रूप में लगभग 9,000 रुपये (8,875 रुपये) की मासिक आय अर्जित की जा सकती है। इसके तहत सभी ज्वाइंट होल्डर्स का निवेश में बराबर हिस्सा होगा। ब्याज का भुगतान खोलने की तिथि से एक माह पूर्ण होने पर इसी प्रकार परिपक्वता तक किया जायेगा। एकल खाते की योजना में 9 लाख रुपये की जमा राशि पर 5,325 रुपये की मासिक ब्याज आय प्राप्त होगी, जबकि संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये की जमा राशि पर 8,875 रुपये का मासिक ब्याज मिलेगा।
प्लान में मिलते हैं ये बेनिफिट्स
एमआईएस में अच्छी बात यह है कि दो या तीन लोग एक साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। इस खाते के बदले में प्राप्त होने वाली आय प्रत्येक सदस्य को समान रूप से दी जाती है। संयुक्त खाते को किसी भी समय एकल खाते में परिवर्तित किया जा सकता है। एकल खाते को संयुक्त खाते में भी परिवर्तित किया जा सकता है। खाते में किसी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए सभी खाता सदस्यों को एक संयुक्त आवेदन देना होता है।
Post a Comment