शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

short circuit

पटियाला(राजा): शहर के लीला भवन स्थित गोपाल स्वीट्स के पीछे पहली मंजिल पर बनी मोबाइल रिपेयरिंग व एसेसरीज की दुकान में बीती देर शाम अचानक आग लग गयी। दुकान में उस समय एक व्यक्ति था, जो आग लगने के बाद बाहर निकला। उन्होंने बाहर आकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन आग अचानक तेज हो गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के दुकानदार भी काफी चिंतित रहे, लेकिन आग पर काबू पाने के बाद आसपास के दुकानदारों ने राहत महसूस की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages