RBI ने बढ़ाई रेपो रेट, कितनी बढ़ेगी आपकी लोन EMI, समझें कैलकुलेशन का पूरा तरीका - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

RBI ने बढ़ाई रेपो रेट, कितनी बढ़ेगी आपकी लोन EMI, समझें कैलकुलेशन का पूरा तरीका

rbi

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी नई मौद्रिक नीति की घोषणा की है। इसमें जीडीपी ग्रोथ के अनुमान के अलावा रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है। इसमें कुल 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है और अब यह 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गई है। रेपो रेट में बढ़ोतरी से बैंकों को रिटेल लोन पर ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने रेपो दर बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि, रेपो रेट में यह बढ़ोतरी पिछली पांच बार में हुई बढ़ोतरी से कम है। नीतिगत दर तय करते समय, केंद्रीय बैंक मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 5.72 फीसदी और थोक महंगाई दर 5.95 फीसदी थी, जो आरबीआई द्वारा तय 6 फीसदी के दायरे में है।

ईएमआई कैसे प्रभावित होगी

आरबीआई के फैसले के बाद हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां होम लोन की ब्याज दरें बढ़ाएंगी, जिससे आपके द्वारा लिए गए कर्ज की ईएमआई भी बढ़ जाएगी। इस वजह से दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर नए कर्ज लेने वालों और बैंक जमाकर्ताओं पर पड़ेगा। इस बार कुल 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है, यानी होम लोन पर मौजूदा ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। इसलिए अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है तो बैंक से मिलने वाले कर्ज की ब्याज दर भी बढ़ जाती है। वहीं, इसके उलट रेपो रेट घटने से कर्ज की ब्याज दर भी घट जाती है।

आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

अगर आपने 20 साल के लिए होम लोन लिया है, जिसके लिए आपको 8.60 फीसदी की ब्याज दर चुकानी होगी। ऐसे में बढ़ोतरी के बाद यह ब्याज दर 8.85 फीसदी हो जाएगी। यदि ऋण राशि 25 लाख है, तो पहले आपको 8.60% की दर से ब्याज देना होता था। सालाना 21,854 रुपये ईएमआई चुकाते थे। अब आपको 8.85 फीसदी ब्याज दर पर 22,253 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। इस तरह सालाना बोझ 4,788 रुपये बढ़ जाएगा।

रेपो रेट में लगातार छठी बार बढ़ोतरी

आरबीआई ने लगातार छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई पर काबू पाने के लिए दिसंबर 2022 में रेपो रेट में 35 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वहीं, रेपो रेट में सितंबर 2022 में 50 बेसिस प्वाइंट, अगस्त 2002 में 50 बेसिस प्वाइंट, जून में 50 बेसिस प्वाइंट और मई में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages