जालंधर: पशुपालन विभाग ने बुधवार को जिले में लम्पी स्किन से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया, जिसके पहले दिन गौधन को कुल 3700 खुराक के टीके लगाए गए। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. हरमनिंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार आठ सप्ताह तक चलेगा, जिसके तहत जिले में मवेशियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जायेगा । उन्होंने कहा कि इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभाग ने पांच तहसीलों के वरिष्ठ वेटरनरी अधिकारियों के नेतृत्व में जिले में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की 34 टीमों का गठन किया है। उन्होंने आगे बताया कि तहसील जालंधर-1 में 11, जालंधर-2 और फिल्लौर में 8-8, नकोदर में 4 और शाहकोट में 3 टीमों का गठन किया गया है, जिन्होंने पशुपालकों के घर जाकर गौधन को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है । डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि जिले में गोट पॉक्स वैक्सीन की 1,50000 खुराक प्राप्त हो चुकी है और अभियान के पहले दिन पशुपालक पिंजरापोल गौशाला टांडा रोड, सिविल पशु अस्पताल रायपुर रसूलपुर गोपाल गौधाम गौशाला फिल्लौर, सरकारी केटल पौंड कनिया कलां सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर श्री मवेशियों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष अन्य राज्यों से होते हुए पंजाब में फैली इस बीमारी के कारण पशुओं के नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने शीघ्र रोकथाम के लिए पंजाब स्तर पर यह अभियान शुरू किया है।उन्होंने यह भी बताया कि यह बीमारी वेक्टर बोर्न है और चिचड और जूँ के काटने से फैलती है, जिसके कारण पंजाब सरकार के निर्देश पर वेक्टर सीजन से पहले टीकाकरण का काम शुरू कर दिया गया है। उप निदेशक ने पशुपालकों एवं गौशाला प्रबंधकों से इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि गौधन को यह टीका प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए ताकि पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सके।
Post Top Ad
अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
In-article ad
aad
अपना पैन कार्ड अब घर बैठे बनवाएं!
पैन कार्ड बनवाना और अपडेट कराना कभी इतना आसान नहीं था।
भरोसेमंद सेवा, बिना किसी झंझट के।
In-feed Ad
job
💼 नवीनतम जॉब पोस्ट
add
पासपोर्ट बनवाएं और अपडेट कराएं
अब पासपोर्ट सेवाएं घर बैठे!
नया पासपोर्ट, नवीनीकरण या अपडेट
सब कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके से।
Current Affairs
📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट
add
कार और बाइक इंश्योरेंस कराएं!
अब अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस बनवाएं या रिन्यू कराएं
वो भी घर बैठे!
तेज़, आसान और भरोसेमंद सेवा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें