Xiaomi ने स्नैपड्रैगन 8cx Gen 2 के साथ 2-इन-1 लैपटॉप किया लॉन्च - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

Xiaomi ने स्नैपड्रैगन 8cx Gen 2 के साथ 2-इन-1 लैपटॉप किया लॉन्च

Xiaomi

चाइनीज कंपनी Xiaomi ने Mi Notebook 12.4 2-इन-1 लैपटॉप लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi Book S 12.4 का चाइनीज वेरिएंट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8cx Gen 2 प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे प्री-ऑर्डर पर अपने डोमेस्टिक मार्केट चीन में उपलब्ध कराया है।

स्पेसिफिकेशंस

इसमें 7W TDP चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.15MHz, 8 cores + 8 threads है। इसमें 256 GB की स्टोरेज और 8 GB का RAM है। इसमें एक बिल्ट-इन माइक्रो SD कार्ड पोर्ट भी है जिससे मेमोरी को 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 12.4 इंच IPS LCD पैनल है जो 2,560 x 1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन, 16:10 ऑस्पेक्ट रेशो, 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस की पेशकश करता है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 5 दिया गया है। इसका 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बैक पर 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर भी है। यह लैपटॉप विंडोज 11 के ARM-बेस्ड वर्जन के साथ प्री-इंस्टॉल्ड है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए एक USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसकी 4,920 mAh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages