CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड, तुरंत चेक करें डिटेल्स
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 तक चलेगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का लिंक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। इस लिंक को स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र की जानकारी भी मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि जैसे ही वे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी आवश्यक विवरणों की जांच कर लें।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 03 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 04 मार्च 2023 तक चलेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी के साथ ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर कुछ निर्देश भी वेबसाइट पर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा 2023 के दौरान सभी छात्रों को इनका ध्यान रखना है।
- बोर्ड परीक्षार्थी को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः समय से पहुचें।
- सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म में जाना होगा। उन्हें अपने साथ स्कूल आईडी, एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी का सामान लाने की इजाजत होगी।
- सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र पर आएं। इससे उन्हें मार्ग और समय का अंदाजा हो जाएगा।
- अपने घर से परीक्षा केंद्र की दूरी का अंदाजा लगा लें। साथ ही घर से निकलने से पहले ट्रैफिक और मौसम आदि की जानकारी जरूर रखें।
- विद्यार्थी एवं माता/पिता/अभिभावक प्रवेश पत्र में अंकित सभी विवरणों की भली-भांति जाँच कर लें तथा जहाँ भी उनके हस्ताक्षर की आवश्यकता हो, वह पहले ही कर लें।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच या जीपीएस युक्त कोई भी उपकरण अपने साथ न ले जाएं।
- प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
- नकल रोकने के लिए नई गाइडलाइन तैयार की गई है। उन्हें वेबसाइट पर देखें।
- बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित कोई भी अफवाह या फेक न्यूज व्हाट्सएप, यूट्यूब, ट्विटर आदि पर न फैलाएं।
Post a Comment