पंजाब के नंगल में आईटीआई कैंपस में घुसा तेंदुआ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

पंजाब के नंगल में आईटीआई कैंपस में घुसा तेंदुआ

ITI

नंगल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) परिसर में वन्यजीव विभाग के अधिकारियों द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक 7 वर्षीय तेंदुआ फंस गया। आपकी जानकारी को बतादें कि क्षेत्र में सोमवार को तेंदुआ देखा गया था। सूत्रों से पता चला है कि तेंदुए ने सोमवार रात आईटीआई परिसर में एक कुत्ते का शिकार किया और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद आईटीआई अधिकारियों ने वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जिन्होंने मंगलवार को पिंजरा लगाया। आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। जानकारी मिली है कि इसे जंगल में छोड़ने से पहले चिकित्सकीय परीक्षण के लिए छतबीर चिड़ियाघर ले जाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages