CTET Result 2023 Declared: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट हुआ जारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

CTET Result 2023 Declared: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट हुआ जारी

CTET Result 2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ने आज शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET दिसंबर 2022 के नतीजे घोषित किए। इस बार लगभग 9.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम क्वालीफाई किया। सीटेट दिसंबर 2022 पेपर-I में 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमे से 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और इनमें से 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए। इसी तरह पेपर-II के लिए 15,39,464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें से 12,76,071 उपस्थित हुए और 3,76,025 क्वालीफाई हुए।
जो उम्मीदवार 28 दिसंबर 2022 से 07 जनवरी 2023 तक आयोजित हुए सीटेट एग्जाम में उपस्थित रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। और उम्मीदवारों की मार्कशीट जल्द ही DigiLocker पर अपलोड कर दी जाएगी। आए जानते है सीटेट रिजल्ट चेक करने का तरीका:

  1. सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन में 'CTET Result 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर अब सीटेट रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  5. इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  6. सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages