होलिका दहन 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त; जाने - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 7 मार्च 2023

होलिका दहन 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त; जाने

holi

होली रंगोत्सव का त्योहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल 2023 में देशभर में 08 मार्च बुधवार को होली मनाई जाएगी। लेकिन होलिका दहन में असमंजस की स्थिति है। इसका कारण यह है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस साल फाल्गुन पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है, जिससे होलिका दहन की तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च की शाम को शुरू होगी। इसे प्रदोष व्यापिनी व्रत की पूर्णिमा का दिन माना जाता है। 06 मार्च से शुरू होकर पूर्णिमा तिथि 07 मार्च तक रहेगी। ऐसे में उदयतिथि के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत और पूजन 07 मार्च मंगलवार को किया जाएगा और इसी दिन होलिका दहन भी होगा। वहीं अगर भाद्र मुहूर्त को देखें तो भद्रा काल 06 मार्च सोमवार को शाम 04 बजकर 48 मिनट से मंगलवार 07 मार्च को सुबह 05 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भद्रा काल समाप्त होने के बाद 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च को शाम 06:24 से 08:51 तक रहेगा। होलिका दहन 02 घंटे 27 मिनट तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages