भुवन मल्होत्रा ने जालंधर के उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में इंद्र इकबाल सिंह के पक्ष में किया प्रचार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

भुवन मल्होत्रा ने जालंधर के उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में इंद्र इकबाल सिंह के पक्ष में किया प्रचार

bjp

जालंधर: जालंधर नॉर्थ के अन्तर्गत मोहल्ला सहग़ला, मोहल्ला पुरिया, मोहल्ला मोदिया, मोहल्ला थापड़ा और खिंगरा गेट में टीम के साथ महा संपर्क अभियान चलाया गया इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के साथ चलने का विश्वास मिला और भाजपा को समर्थन देने का आश्वासन दिया। जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब में सरगर्मियां तेज होती जा रही है। भाजपा ने पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल को मैदान में उतारा है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर से जोरो-शोरों से भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह का प्रचार किया। इसी लड़ी में भाजयुमो जिला सचिव भुवन मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में लोगों को विकास के लिए बदलाव लाने की जरूरत है, जिसे जालंधर की जनता उपचुनावों में भाजपा को विजयी बनाकर सच साबित करेगी। उन्होंने कहा कि इंदर इकबाल सिंह पूर्व विधायक को मौका देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे बाखुबी निभाएंगे और चुनाव में विजयी रहेंगे। जिक्रयोग है कि भाजयुमो जिला सचिव भुवन मल्होत्रा अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड और मोहल्लों में बढ़चढ़ कर भाजपा का प्रचार करते नजर आए। पार्टी के प्रचार दौरान मण्डल प्रधान आशीष सहगल, दिनेश खन्ना, दीपाली बागड़िया, मुकुल कलिया, राहुल बाऊ, सोनी हसन और रिंकु मोदी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages