चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस आज यानी 4 अप्रैल को शाम 7 बजे अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पेश करने जा रही है। यह स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए Nord CE 2 का सक्सेसर होगा। वनप्लस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और प्राइस लीक से भी पर्दा उठा है। यहां हम आपको वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई। लीक्स के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट की कीमत 24,000 रुपये से शुरू हो सकती है। यह फोन क्रोमेटिक ग्रे और पेस्टल लाइम कलर में उपलब्ध होगा। इस फोन के अलावा वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 भी पेश करने जा रहा है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट और नॉर्ड बड्स 2 को आज मंगलवार शाम 7 बजे कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब आदि पर लाइव ब्रॉडकास्ट के जरिए पेश किया जाएगा।
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा, लेकिन OnePlus ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह डिस्प्ले AMOLED होगा या LCD। इससे पहले Nord CE 2 Lite में LCD पैनल दिया गया था। ऐसे में संभावना है कि वनप्लस इसे वापस ला सकता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 Soc के साथ आएगा। इस फोन में 8GB रैम के साथ अतिरिक्त 8GB वर्चुअल रैम का विकल्प मिलेगा, हालांकि वनप्लस ने अभी तक स्टोरेज क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में डुअल कैमरा सेटअप 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस अपकमिंग नॉर्ड फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 67W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 पर काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें