First Water Body Census in The Country: देश की पहली जल निकाय गणना - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 4 मई 2023

First Water Body Census in The Country: देश की पहली जल निकाय गणना





जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हाल ही में देश की पहली जल निकाय गणना की रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट को 2018-19 में आयोजित की गई जल निकायों की गणना के आधार पर तैयार किया गया है। जल निकाय गणना देश में तालाबों, टैंकों, झीलों और जलाशयों आदि जल निकायों का एक व्यापक डाटा बेस है। 2018-19 में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 24 लाख से ज्यादा जल निकायों की गणना की गई थी।

क्या होते हैं जल निकाय

रिपोर्ट के अनुसार उन सभी प्राकृतिक या मानव निर्मित इकाइयों को जल निकायों के रूप में परिभाषित किया गया है, जहाँ पानी को सिंचाई, औद्योगिक, मछली पालन, घरेलू, मनोरंजन, धार्मिक आदि उद्देश्यों के लिए संग्रहित किया जाता है। जल निकायों को अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे: टैंक, जलाशय, तालाब आदि।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages