Header Ads

लुधियाना में जो गैस रिसाव हुआ है, इसके कारणों को जानने और समझने का प्रयास करेंगे....

आप को भोपाल में हुई गैस त्रासदी तो याद ही होगी। जीस त्रासदी में एक गैस रिसाव की वजह से हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब कुछ इसी तरह की घटना हमें लुधियाना में भी देखने को मिली है, जिसमें 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसमें से तीन माइनर लोग भी शामिल है और कई लोग हॉस्पिटल में भर्ती भी किए गए हैं। आज इस वीडियो में हम इसी विषय को विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। ये जो गैस रिसाव हुआ है, इसके कारणों को समझने का प्रयास करेंगे।
लुधियाना में जो गैस रिसाव हुआ है, जो गैस लीक हुआ है उसके बैकग्राउंड को जानने की कोशिश करेंगे, उसके कारणों पर बात करेंगे। इसके अलावा न्यूरोटॉक्सिन्स क्या होते हैं और न्यूरो टॉक्सिक गैस कौन कौन सी होती हैं, उन पर भी बात करेंगे ।
सबसे पहले बात करते है की ये जो घटना हुई है, इस घटना का बैकग्राउंड क्या है? इस घटना के कारण क्या है? तो मुख्य तौर पर लुधियाना में हमें जो गैस रिसाव देखने को मिला है, ये रिसाव मुख्य तौर पर गयासपुर क्षेत्र में हुआ है। अब लुधियाना का ये जो ग्यासपुर क्षेत्र है, यह क्षेत्र मुख्य तौर पर एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यानी की यहाँ पर बहुत सारी आबादी रहती है। क्योंकि यहाँ पर हमे कपड़े के बहुत सारे कारखाने देखने को मिलते हैं।
यूपी, बिहार इस तरह की जो तमाम राज्य है। उन राज्यों के लोग पंजाब में जाते हैं, लुधियाना में जाते हैं और यहाँ पर काम करते हैं और इसी वजह से इस क्षेत्र की जो आबादी है वो बहुत ज्यादा घनी हुई है, बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है। तो इस पूरे क्षेत्र में हमें ये घटना देखने को मिली है तो क्योंकि यहाँ पर आबादी बहुत ज्यादा है तो इसी वजह से यहाँ पर गैस रिसाव का प्रभाव भी बहुत ज्यादा हो सकता है।
अब यहाँ सवाल उठता है कि आखिर इस गैस रिसाव का कारण क्या है? इस लीक का कारण क्या है? तो इस पूरी घटना की अभी भी जांच की जा रही है। लेकिन कई जानकारों ने इस पूरी घटना को लेकर अपना संदेह ज़ाहिर किया है। जानकारों का कहना है कि इस पूरे क्षेत्र में ये हो सकता है कि यहाँ पर जो, तमाम सीवेज मौजूद हैं, उनमें से किसी एक सीवेज में कोई जो मैनहोल था, वो आंशिक रूप से खुला रह गया। मतलब उसमें बाहर गैस निकलने की जगह रह गई, जिसकी वजह से वहाँ पर जहरीली गैस का फैलाव हुआ। वो गैस आगे चलकर दुकानों। इसके अलावा जो घर है वहाँ पर फैलने लगी और इस तरह से कई लोगों को इस गैस रिसाव की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी और इस संबंध में जिन लोगों की मौत हुई है उन लोगों की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है। यानी की उनके शवों का जो परीक्षण किया गया है, उस परीक्षण में भी ये बात सामने आई है कि इन तमाम लोगों की मौत कैसे हुई है।
यानी की एक ऐसी गैस में सांस लेने की वजह से इनकी मौत हुई है जो अपने आप में बहुत ज्यादा जहरीली थी। तो ज़ाहिर तौर पर यदि कोई व्यक्ति जहरीली गैस में सांस लेगा तो उसकी मौत हो जाएगी और यहीं कुछ हमें लुधियाना गैस रिसाव में भी देखने को मिला है। इसके अलावा उस संबंध में वहाँ पर जो एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की जो टीम वहाँ पर मौजूद है, उस टीम ने जब उस पूरे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता के आंकड़े प्राप्त किये तो उन आंकड़ों से भी कुछ इसी तरह की बात सामने आई। उन आंकड़ों से पता चला कि जीस क्षेत्र में यह पूरी घटना देखने को मिली थी।
उस पूरे क्षेत्र में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद थी। अब यह जो हाइड्रोजन सल्फाइड गैस है, यह गैस अपने आप में बहुत खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन्स मानी जाती है तो सवाल यह उठता है कि आखिर यह गैस वहाँ पर आई कैसे? तो इसके लिए भी कई कारण बताए जा रहे हैं, जैसे कि एक कारण यह बताया जा रहा है क्योंकि इस पूरे क्षेत्र में बहुत सारे कारखाने मौजूद है। बहुत सारी फैक्ट्रियां मौजूद है तो ऐसे में उन फैक्ट्रियों में से किसी एक फैक्टरी ने अपने वहाँ पर जो अम्लीय जल मौजूद था, जो बहुत सारा वेस्ट पानी मौजूद था, उस पानी को नालों में बहा दिया
इसके बाद नालों में जो तमाम तरह की गैस मौजूद थीं, जैसे मिथेन मौजूद थी, कार्बन मोनोऑक्साइड मौजूद थी, कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद थी तो जब उस पूरे अपशिष्ट ने प्रतिक्रिया की, इन तमाम गैस के साथ खासतौर पर मिथेन के साथ जब उसकी प्रक्रिया हुई तो इस प्रक्रिया की वजह से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का निर्माण हुआ और आगे चलकर इस गैस का रिसाव देखने को मिला। इसके अलावा कई लोगों का यह भी कहना है कि इस पूरे क्षेत्र में जो सीवेज प्रणाली मौजूद है, उस प्रणाली की सफाई पिछले कुछ समय से ठीक ढंग से नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यहाँ पर लगातार गैस का एकत्रण जारी रहा।
लगातार गैस एकत्र होती रही और उसके बाद जब उस गैस में हमें प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। तो उस रिऐक्शन की वजह से एक गैस का निर्माण होता है और वो गैस आगे चलकर एक बड़ी तबाही को जन्म देती है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.