गीकबेंच पर दिखा Samsung के साथ आने वाला Galaxy A25 स्मार्टफोन, मिलेंगे ये फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

गीकबेंच पर दिखा Samsung के साथ आने वाला Galaxy A25 स्मार्टफोन, मिलेंगे ये फीचर्स

Galaxy A25

सैमसंग एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसे Samsung Galaxy A25 कहा जा रहा है। कंपनी ने इसी साल Galaxy A24 लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि इसका सक्सेसर अगले साल मार्केट में Galaxy A25 के रूप में आएगा। पिछले कुछ समय से इस फोन से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। अब गीकबेंच लिस्टिंग से फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि फोन में सैमसंग का Exynos प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलेगा।
एक रिपोर्ट से Samsung Galaxy A25 5G के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। वहां इसे स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A256B के रूप में देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी सैमसंग स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC द्वारा संचालित होगा और इसमें 8GB रैम होगी। सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ में आने वाला यह स्मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर चलेगा, जिसमें सैमसंग के वन यूआई की एक परत होगी। बेंचमार्किंग के दौरान स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 937 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2106 प्वाइंट मिले।
कुछ समय पहले टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफ़र ने GizNext के माध्यम से Samsung Galaxy A25 के स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिखाई दिया और फोन का बैक पैनल Galaxy S23 5G जैसा ही था।स्मार्टफोन के CAD रेंडरर्स से पता चला है कि इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.44-इंच का डिस्प्ले होगा। लीक रिपोर्ट में बताया गया कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही एलईडी फ्लैश भी होगा। कहा जाता है कि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के दाईं ओर है, जबकि सिम कार्ड स्लॉट बाईं ओर है। स्मार्टफोन में नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक हो सकता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages