स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद अब आया स्मार्ट कमोड: जाने, कमोड की खासियत और इसकी कीमत के बारे में

smart commode

स्मार्ट शब्द अब हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गैजेट्स से लेकर हमारा रहन-सहन और खान-पान तक सब कुछ स्मार्ट होता जा रहा है। लोग स्मार्ट जीवन और सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बीच स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद अब बाजार में स्मार्ट कमोड आ गया है। दरअसल, CES 2024 का आयोजन लास वेगास में किया जा रहा है। जो लोग नहीं जानते कि CES क्या है, उनके लिए बता दें कि यह एक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक शो है, जो हर साल आयोजित किया जाता है। जिसमें दुनिया भर की कंपनियां अपने नए उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करती हैं। इस इवेंट में कोहलर नाम की कंपनी ने एक स्मार्ट कमोड लॉन्च किया है। इस कमोड की बिक्री अमेरिका में शुरू हो गई है। हालाँकि, यह फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। आए जानते है इस कमोड की खासियत और इसकी कीमत के बारे में: 
कोहलर के इस स्मार्ट कमोड का नाम प्योरवॉश E930 बिडेट सीट है, जिसकी कीमत लगभग 1,07,036 रुपये है। इसे सफेद कलर में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्ट कमोड कैसे काम करता है। इस स्मार्ट कमोड की खासियत यह है कि इसमें बिना हाथों का इस्तेमाल किए सारे काम हो जाएंगे। इसका मतलब है कि आपको जेट स्प्रे आदि कुछ भी उठाने की जरूरत नहीं है। यह कमोड वॉयस सपोर्ट के साथ आता है और अमेज़ॅन एलेक्सा और गूगल होम से कनेक्ट होता है। इसके अलावा आप इसे ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह एक रिमोट के साथ आता है। जो 2 उपयोगकर्ताओं को अपनी सुविधा के अनुसार टॉयलेट सीट को समायोजित करने की अनुमति देता है। आप रिमोट या एलेक्सा के जरिए सीट और पानी का तापमान, पानी का प्रेशर, फ्रंट और बैक वॉशर आदि सब कुछ ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें आपको किड्स और बूस्ट मोड मिलता है। जो बच्चों और बड़ों के लिए जेट के प्रेशर को कंट्रोल करता है।
इस स्मार्ट कमोड में आपको मसाज मोड भी मिलता है। जो जेट स्प्रे को ऑपरेट करता है। जैसे कि आप मसाज करवा रहे हों। इसमें आपको ऑटोमैटिक यूवी क्लीनिंग भी मिलती है। जो हर 24 घंटे में जेट स्प्रे रॉड को साफ करती है। सीट का तापमान सेट करने के अलावा आपको कमोड में एक एयर ड्रायर भी मिलता है। जिसकी स्पीड आप तय कर सकते हैं। इसमें रात में कमोड का उपयोग करने के लिए परिवेश प्रकाश व्यवस्था भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट