itel P55+ 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

itel P55+

itel ने अफ्रीका में itel P55+ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। बीते महीने गूगल प्ले कंसोल के डाटाबेस में स्मार्टफोन नजर आया था। इस स्मार्टफोन में 90Hz की डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर, 256GB तक इंटरनल स्टोरेज और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई हैं। आए हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते
itel P55+ स्मार्टफोन में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Itel के कस्टम UI पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 4GB/8GB RAM के साथ उपलब्ध है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ा सकते है। वहीं इसमें इंटरनल स्टोरेज कि बात करें तो इसमें 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे हम माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी jजा रही है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। itel के अनुसार, यह सिर्फ 30 मिनट में फोन की बैटरी 65 प्रतिशत तक चार्ज करती है, वहीं 75 मिनट में फुल चार्ज का दावा किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें P55+ के रियर में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, AI लेंस उपलब्ध है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.4mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी कि बात करें तो इसमें फेस अनलॉक दिया गया है। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन को अफ्रीका में लगभग 11,654 रुपये की कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी ब्लू, रॉयल ग्रीन और मेट्योर पर्पल जैसे कलर्स आप्शन में उपलब्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट