देसी घी का सेवन इन चीजों के साथ मिलाकर करने से, होता है स्वास्थ्य लाभ
देसी घी को आयुर्वेद में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मन गया है। इसे खाने से जोड़ों के दर्द से लेकर डाइजेशन में भी सुधार होता है। घी को इन चीजों के साथ मिलाकर खाने होता है स्वास्थ्य लाभ। आजकल ट्रेडिशनल कुकिंग में देसी घी का खूब इस्तेमाल किया जाता है और अब, न्यूट्रशनिस्ट भी इसके फायदे लोगो को बताने लगे हैं। तो अगर आप हेल्दी और फिट रहना पसंद करते हैं तो, रोजाना दिन की डाइट में थोड़ी मात्रा में देसी घी को जरूर शामिल करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है कि, देसी घी का किस तरह से सेवन किया जाना चाहिए। देसी घी में खाना पकाकर खाने की बजाय, हमें इन चीजों के साथ मिलाकर खाए, तो ये ज्यादा फायदेमं होगा। इन वस्तुओ का देसी घी के साथ सेवन करने पर आंतों की हेल्थ दुरुस्त होती हैं। तो चलिए जानते है किन चीजों को देसी घी में मिलाकर खाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।
- काली मिर्च और देसी घी: अगर आप सेहतमंद रहने के लिए देसी घी का सेवन कर रहे हैं तो, इसमे काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपके दिल की सेहत दुरुस्त होगी। दरअसल, देसी घी के हेल्दी फैट्स को अब्जॉर्ब करने में काली मिर्च मददगार होती है और अपने डिटॉक्सिफाइंग नेचर की मदद से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देती है।
- हल्दी और देसी घी: देसी घी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर खाने से सेहत को काफी सारे लाभ मिलते हैं। जब हल्दी को घी में मिलाया जाता है तो इससे हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और करक्यूमिन के साथ घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। जिससे हमारी आंते हेल्दी रहती है और शरीर में सूजन, दर्द जैसी समस्या से शुटकारा मिलता है।
- देसी घी और सौंफ: सौंफ का इस्तेमाल डाइजेशन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये पेट की मसल्स को रिलैक्स करती है और उन्हें ठंडक पहुंचाती है। जब आप इसमे देसी घी मिला देते हैं तो इसके सेवन से ब्लोटिंग, पेट दर्द जैसी समस्याओ से आराम मिलता है।
- सौंठ और देसी घी: सौंठ अदरक के सूखे पाउडर को कहा जाता हैं। सौंठ का अगर देसी घी में मिलाकर सेवन किया जाए तो ये सर्दी-खांसी में बहुत लाभदायक होता है और बहुत जल्द आराम पहुंचाता है। इसकी मदद से गले में जमा कफ निकल जाता है। साथ ही पेट में दर्द, सूजन, सिरदर्द जैसी समस्या में भी सौठ को देसी घी के साथ मिलकर सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता है।
- हींग और देसी घी: हींग पेट में गैस बनने जैसी समस्या के लिए रामबाण ईलाज का काम करता है। देसी घी में हींग को मिलाकर इसका सेवन करने से पेट दर्द और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है। वहीं बच्चों के लिए पेट पर हींग लगाना उन्हें ठंड और पेट में गैस बनने से बचाता है। देसी घी, हींग और शहद को मिलाकर इसके सेवन से गले के दर्द में भी राहत मिलती है।
Post a Comment