Article 356: जाने: क्या है 'अनुच्छेद 356' ? - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

Article 356: जाने: क्या है 'अनुच्छेद 356' ?

Article 356

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 356 के तहत राज्य आपातकाल की घोषणा और राष्ट्रपति की उसके बाद की कार्यवाहियों में 'उचित संबंध होना अनिवार्य है। आए जानते है अनुच्छेद 356 के कुझ मुख्य विन्दु:
भारतीय संविधान में अनुच्छेद 356 को भारत सरकार अधिनियम, 1935 से लिया गया है। इसके अनुसार भारत के किसी भी राज्य पर संवैधानिक तंत्र की विफलता के आधार पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। इस अनुच्छेद को आम भाषा में 'राष्ट्रपति शासन' के नाम से जाना जाता है। अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति को दो आधारों पर शासक घोषित किया जा सकता है। आए जानते है कि अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति कौन से दो आधारों पर शासक घोषित किया जा सकता है:
  1. यदि राष्ट्रपति संतुष्ट है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसमें किसी राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है।
  2. अनुच्छेद 365 के अनुसार जब भी कोई राज्य केंद्र के किसी निर्देश का पालन करने या उसे लागू करने में विफल रहता है, तो राष्ट्रपति के लिए यह मानना वैध होगा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें राज्य की सरकार उसके अनुसार नहीं चल सकती है।
राष्ट्रपति शासन लगाने की उद्घोषणा जारी होने की तारीख से दो महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों द्वारा इसे अनुमोदित किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति शासन प्रारंभ में छह महीने की अवधि के लिए होता है। बाद में इसे हर छह महीने में संसदीय मंजूरी के साथ तीन साल की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages