आज के करंट अफेयर्स में एमएसडी न्यूज़ सभी दर्शको का स्वागत करता है:
- अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया गया है। अयोध्या जंक्शन का नाम अब अयोध्या धाम कर दिया गया है। स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और अयोध्या जंक्शन का नाम अब अयोध्या धाम जंक्शन होगा।
- कोल्ड मून बीते 26 दिसंबर की रात को कोल्ड मून देखा गया। इसे आज यानी 27 दिसंबर को भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है। मूल अमेरिकी और यूरोपी परंपराओं में वर्णित कोल्ड मून एक खगोलीय घटना है। जहां चंद्रमा 99.5 प्र दिखाई देता ।है नासा के अनुसार मौसम की लंबी और ठंडी रातों के लिए इसे कोल्ड मून नाम दिया गया है। इसे फ्रॉस्ट मून और विंटर मून के नाम से भी जाना जाता ।है लॉन्ग नाइट मून के रूप में जाना जाने वाला यह साल का सबसे लंबा या आखिरी पूरा चंद्रमा होता है। इसी के साथ यह साल की आखिरी पूर्णिमा भी होती है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 दिसंबर को दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। गौर तलब है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह इस तरह का तीसरा सम्मेलन है। बता दें कि इसका पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में और दूसरा सम्मेलन जनवरी 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस वर्ष आयोजित इस सम्मेलन में 200 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस वर्ष मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य फोकस ईज ऑफ लिविंग है। इसमें भूमि और संपत्ति बिजली पेयजल स्वास्थ्य और स्कूल शिक्षा जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसके अलावा सम्मेलन में साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शासन में एआई की चुनौतियां और अवसर नशा मुक्ति अमृत सरोवर जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। यह सम्मेलन सरकारी हस्तक्षेप के वितरण तंत्र को मजबूत करेगा। साथ ही ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आबादी के लिए बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने के लिए सहयोगात्मक कार्यवाही के आधार तैयार करेगा।
- हाल ही में भारत के खान मंत्रालय ने महत्त्वपूर्ण खनिजों के लगभग 22 ब्लॉकों की पहचान की है। इन महत्त्वपूर्ण खनिज भंडारों में कोबाल्ट, टाइटेनियम, गैलियम, वैनेडियम, टंगस्टन, लिथियम और कुछ आर ईई यानी दुर्लभ पृथ्वी तत्व शामिल है। इनमें से अधिकांश खनिजों का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक उद्योग लिथियम आयन बैटरी, पेंट और प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। साथ ही सैन्य और रक्षा उद्देश्यों के लिए विशेष मिश्र धातु बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। बता दें कि इन ब्लॉकों की खोज भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और खनिज अन्वेषण एवं परामर्श के सहयोग से की गई है। यह खोज कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, बिहार असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में चल रही है। इन ब्लॉकों में कर्नाटक की सन्यासी कोपा में कोबाल्ट, लोहा मैगनीज, जबकि महाराष्ट्र के वाधा खोल असोली क्षेत्र में कोबाल्ट, निकेल और क्रोमियम के भंडार साथ ही झारखंड के कुछ हिस्सों में टाइटेनियम, गैलियम और वैनेडियम उपस्थित हैं।
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी जीएसआई, यह खान मंत्रालय की एक सहायक संस्था है। भारत में उपलब्ध कोयला भंडार की खोज के उद्देश्य से वर्ष 18511 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना की गई थी। यह संस्था देश में विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवश्यक भूविज्ञान सूचनाओं के भंडार के रूप में विकसित हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे भूवैज्ञानिक संगठन का दर्जा भी प्राप्त है। इसका मुख्य कार राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सूचना खनिज संसाधन मूल्यांकन और आधुनिकीकरण संबंधी कार्य करना है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। जबकि इसके छह क्षेत्रीय कार्याल लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में है।
- 'नवाबों के शहर' के नाम से मशहूर लखनऊ शहर को भारत की पहली 'एआई सिटी' के रूप में विकसित किया जाएगा। नोएडा पहले से ही आईटी हब के रूप में उभरा है, उसी तर्ज पर अब लखनऊ जैसे टियर 2 शहरों को भी आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रैंड व्यू रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में वैश्विक एआई बाजार का आकार 137 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एआई सिटी के विकास के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है।
- दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह नया रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हासिल हुआ। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने WTC में अब तक 26 टेस्ट की 42 पारियों में 2,097 रन बनाए हैं। विराट ने अब तक 35 टेस्ट मैचों की 57 पारियों में 2101 रन बनाए हैं।
- नवीनतम स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक 'इम्फाल' को हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नौसेना में शामिल किया गया। आईएनएस 'इम्फाल' पहला युद्धपोत है जिसका नाम उत्तर-पूर्व के किसी शहर के नाम पर रखा गया है। इसे 'वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो' द्वारा डिज़ाइन किया गया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया गया है।
No comments:
Post a Comment