Header Ads

today current affairs: आज के ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स



    1. क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी यानी आईसीसीईटी की घोषणा भारत और अमेरिका द्वारा मई 2022 में की गई थी और इसे आधिकारिक तौर पर जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था और इसे दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा चलाया जा रहा है। आईसीसीईटी के तहत दोनों देशों ने सहयोग के छह क्षेत्रों की पहचान की है। जिसमें सह विकास और सह उत्पादन शामिल होगा। जिसे पहले क्वाड फिर नाटो तथा उसके बाद यूरोप और बाकी दुनिया तक विस्तारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य एआई क्वांटम कंप्यूटिंग सेमीकंडक्टर और वायरलेस दूर संचार सहित महत्त्वपूर्ण तथा उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
    2. सामाजिक प्रभाव निधि यानी एसआईएएफ की कल्पना वैश्विक दक्षिण में डीपीआई कार्यान्वयन को तेजी से ट्रैक करने के लिए सरकार की नेतृत्व वाली बहु हित धारक पहल के रूप में की गई है। यह फंड डीपीआई सिस्टम विकसित करने में देशों को अप स्ट्रीम तकनीकी और गैर तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। एसआईएएफ इस फंड में योगदान करने और सतत विकास में तेजी लाने में मदद करने के लिए अन्य सरकारों अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा परोपकारी संस्थाओं सहित सभी प्रासंगिक हित धारकों हेतु एक मंच प्रदान करता है। भारत के प्रधानमंत्री ने एक सामाजिक प्रभाव कोष यानी एसआईएएफ के निर्माण की घोषणा की। जिसके लिए भारत ने 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रारंभिक प्रतिबद्धता का वादा किया है।
    3. इंडिया स्टैक एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस यानी एपीआई का एक सेट है। यह आबादी के पैमाने पर पहचान डाटा और भुगतान की आर्थिक प्राथमिकताओं को अनलॉक करने का लक्ष्य रखता है। हालांकि इस परियोजना के नाम में इंडिया शब्द है। इंडिया स्टैक का दृष्टिकोण किसी एक देश भारत तक सीमित नहीं है। इसे किसी भी देश पर लागू किया जा सकता है। चाहे वह विकसित देश हो अथवा विकासशील देशों। इस परियोजना की संकल्पना के साथ इसे सबसे पहले भार भ में लागू किया गया जहां अरबों व्यक्तियों और व्यवसायों द्वारा इसे तेजी से अपनाने से वित्तीय और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने में मदद मिली तथा देश को इंटरनेट युग के लिए तैयार किया गया। पीआई एक्स एक त्वरित भुगतान प्लेटफार्म है। जिसे ब्राजील के मौद्रिक प्राधिकरण सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील द्वारा बनाया और प्रबंधित किया जाता है।
    4. बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट यानी बीआईएस की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी। बीआईएस का स्वामित्व 63 केंद्रीय बैंकों के पास है। जो विश्व भर के देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिनका विश्व सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 95% योगदान है। इसका मुख्य कार्यालय बीसल स्विट्जरलैंड में स्थित है। तथा इसके दो प्रतिनिधि कार्यालय हांगकांग एसए आर एवं मेक्सिको सिटी में स्थित है और साथ ही विश्व भर में इसके इनोवेशन हब सेंटर भी मौजूद है।
    5. गोल्डन क्रिसेंट इसमें अफगानिस्तान ईरान और पाकिस्तान शामिल है। अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों का भी पाकिस्तानी ड्रग तस्करों द्वारा अफगान अफीम को हीरोइन में परिवर्तित करने और फिर भारत भेजने के लिए उपयोग किया जाता है। गोल्डन ट्रायंगल इसमें वियतनाम, थाईलैंड, लाओस तथा म्यामार शामिल है। चीन की सीमा से सटे म्यांमार के शान और काचीन प्रांत भी चुनौती पेश करते हैं हैं। यह क्षेत्र अवैध दवाओं के व्यापार मानव तस्करी आदि के लिए प्रसिद्ध है।
    6. केप ऑफ गुड हो, केप को मूल रूप से वर्ष 1488 में पुर्तगाली खोजकर्ता बार्थो लोमू डियाज द्वारा केप ऑफ स्टॉर्म नाम दिया गया था। बाद में अफ्रीका के दक्ष दक्षिणी तट से गुजरने वाले केप सी रूट की ओर अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए इसका नाम बदलकर केप ऑफ गुड होप कर दिया गया। केप ऑफ गुड होप मार्ग पूर्वी एशिया और यूरोप को अफ्रीका के दक्षिणी भागों से जोड़ता है। केप ऑफ गुड होप मार्ग स्वेज नहर मार्ग से 8900 किमी लंबा है और इसे तय करने में अतिरिक्त दो सप्ताह लग सकते हैं।
    7. ऑपरेशन प्रोस्पेरिटी गार्जियन यूनाइटेड किंगडम बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, सेसल्स और स्पेन सहित कई देशों को एक साथ ला रहा है। ताकि सभी देशों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित कर क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देते हुए दक्षिणी लाल सागर एवं एडन की खाड़ी में सुरक्षा चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान किया जा सके। भारत इस ऑपरेशन का हिस्सा नहीं है।
    8. प्रकाश सिंह केस 2006 में सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिकरण जवाबदेही की कमी और समग्र पुलिस प्रदर्शन को प्रभावित करने वाली प्रणाली गत कमजोरियों जैसे व्यापक मुद्दों को स्वीकार करते हुए, भारत में पुलिस सुधारक को आगे बढ़ाने के लिए सात निर्देश जारी किए। प्रकाश सिंह जिन्होंने अन्य पोस्टिंग के अलावा यूपी पुलिस और असम पुलिस के डीजीपी के रूप में कार्य किया, ने 1996 में सेवा निवृत्ति के बाद पुलिस सुधारों की मांग करते हुए, सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस सुधार लाने के उद्देश्य से सात निर्देश दिए थे।
    9. ऑकस समूह ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूएस के बीच इंडो पैसिफिक के लिए एक त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी है। जिस पर 2021 में हस्ताक्षर किए गए थे। इस व्यवस्था का मुख्य आकर्षण अमेरिकी परमाणु पंड दुब्बी प्रौद्योगिकी को ऑस्ट्रेलिया के साथ साझा करना है। इसका भारत प्रशांत अभिविन्यास इसे दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक कार्यवाही हों के खिलाफ गठबंधन बनाता है। इसमें तीन देशों के बीच बैठकों और जुड़ाव की एक नई रूपरेखा के साथ-साथ उभरती प्रौद्योगिकियों, अनुप युक्त एआई क्वांटम प्रौद्योगिकियों और समुद्र के नीचे की क्षमताओं में सहयोग शामिल है। भारत इस समूह का हिस्सा नहीं है।
    10. स्वेज नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ने के लिए मिस्र में स्वेज के स्थल डमरू मध्य के पार उत्तर से दक्षिण तक एक कृत्रिम समुद्री जलमार्ग है। यह यूरोप और भारतीय तथा पश्चिमी प्रशांत महासागर के आसपास की भूमि के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग प्रदान करता है। यह नगर अफ्रीका महाद्वीप को एशिया से अलग करती है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.