today current affairs: आज के ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें

today current affairs: आज के ताज़ा और मुख्य करंट अफेयर्स


current affairs today


Current Affairs


आज के करंट अफेयर्स में एमएसडी न्यूज़ सभी दर्शको का स्वागत करता है।
 

    1. अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण थिंक टैंक जर्मन वॉच, वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक जारी करता है। यह सूचकांक प्रतिवर्ष प्रकाशित होता है। बोन और बर्लिन जर्मनी में स्थित जर्मन वॉच एक स्वतंत्र विकास एवं पर्यावरण संगठन है। जो सतत वैश्विक विकास के लिए कार्य करता है। 
    2. कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन यानी सीएससी का गठन वर्ष 2011 में भारत, श्रीलंका और मालदीव की त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में किया गया था। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवी बैठक में चौथे सदस्य के रूप में मॉरिशस शामिल किया गया। बांग्लादेश और सेसल्स ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया तथा उन्हें समूह में शामिल होने होने के लिए आमंत्रित किया। सीएससी को क्षेत्रीय सहयोग और साझा सुरक्षा उद्देश्यों को रेखांकित करने के लिए हिंद महासागर में भारत की पहुंच के रूप में देखा जा रहा है।
    3. विदेशी मुद्रा भंडार एक केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्राओं में रिजर्व पर रखी गई संपत्ति है। जिसमें बॉन्ड ट्रेजरी बिल और अन्य सरकारी प्रतिभूतियां शामिल होती हैं। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति, स्वर्ण भंडार विशेष आहरण अधिकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के साथ एक आरक्षित स्थिति शामिल है। एफसीए ऐसी संपत्तियां हैं जिनका मूल्यांकन देश की अपनी मुद्रा के अलावा किसी अन्य मुद्रा के आधार पर किया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 11 अगस्त 2023 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 708 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 62.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
    4. अधिकांश राजकोषीय घाटे को आंतरिक बाजार ऋण के माध्यम से वित्त पोषित किया जाता है और एक छोटा हिस्सा बचत भविष्य निधि तथा बाहरी ऋण के बदले प्रतिभूतियों से आता है। वर्ष 2023 के केंद्रीय बजट में भारत का बाहरी ऋण कुल राजकोषीय घाटे का केवल 1% है। यह अनुमानता 2118 करोड़ रुपए है। राज्य अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी के 3.5% के राजकोषीय घाटे को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र है। जिसमें 0.5% बिजली क्षेत्र के सुधारों के लिए है।
    5. भारतीय विज्ञान कांग्रेस ना केवल प्रमुख संस्थानों और प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बल्कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों एवं प्रोफेसरों को भी एक साथ लाती है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का पहला सत्र वर्ष 1914 में आयोजित किया गया था। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन यानी आईएससी केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग यानी डीएसटी के सहयोग से कार्य करने वाली एक स्वतंत्र संस्था है।
    6. भारत फ्रांस संबंध, जनवरी 1998 में शीत युद्ध की समाप्ति के बाद फ्रांस उन पहले देशों में से एक था जिसके साथ भारत ने रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। वर्ष 1998 में परमाणु हथियारों के परीक्षण के भारत के निर्णय का समर्थन करने वाले बहुत कम देशों में से फ्रांस भी एक था। भारतीय प्रधानमंत्री बेस्टल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ शामिल हुए। जहां भारतीय त्रि सेवाओं के मार्चिंग दल ने भाग लिया। भारतीय वायुसेना के राफेल जेट भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा थे। फ्रांस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्ष घाट भारत फ्रांसीसी संबंधों की एक सदी की ओर शीर्षक वाला एक संयुक्त वक्तव्य वर्ष 204 7 तक द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करता है। जो दोनों देशों के लिए महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन पर अपने संयुक्त प्रयासों के तहत वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन शुरू किया।
    7. ओश विड्स जिसे ऑशविच बिरकेनौ के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1940 में स्थापित किया गया था तथा यह पोलैंड में स्थित नाजी एकाग्रता एवं मृत्यु शिवों में सबसे बड़ा था। लिसी चांस पूर्वी यूक्रेन की लोहानस ओ ब्लास्ट के सिवे एरो डोनट्स रायन में स्थित एक शहर है। बेलगाराड ओब्लास्ट क्षेत्र पश्चिमी रूस यूक्रेन की सीमा पर स्थित है। यह मुख्यतः ऊपरी वोसला डोनेट्स तथा ओस्क नदियों की घाटियों में स्थित है।
    8. विधि सम्मत शासन की अवधारणा का विवरण मैग्ना काटा वर्ष 1215 के अनुच्छेद 39 में मिलता है। जो यह घोषणा करता है कि किसी देश के कानून के वैध निर्णय के आधार के अतिरिक्त किसी भी स्वतंत्र व्यक्ति को ना कैद किया जाएगा ना निर्वासित किया जाएगा और ना ही किसी तरह की कोई क्षति पहुंचाई जाएगी। विधि सम्मत शासन को संविधान की बुनियादी संरचना का हिस्सा घोषित किया गया है। इंदिरा नेहरू गांधी बनाम राजनारायण मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि संविधान के अनुच्छेद 14 में सन्निहित विधि सम्मत शासन संविधान की बुनियादी विशेषता है। तथा इसलिए इसे संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संविधान में संशोधन द्वारा भी नष्ट नहीं किया जा सकता। विधि सम्मत शासन का अर्थ है विधि से चलने वाली सरकार ना कि व्यक्तियों द्वारा चलाई जा रही व्यवस्था, विधि सम्मत शासन को संविधान की एक बुनियादी विशेषता घोषित किया गया है। जबकि विधि द्वारा शासन विधि सम्मत शासन की सभी प्रस्तुतियों का विरोधाभास है।
    9. नौकरियां आमतौर पर अपेक्षाकृत बेहतर भुगतान वाली नियमित मजदूरी या वेतन भोगी रोजगार को संदर्भित करती हैं। दूसरे शब्दों में सभी नौकरियां दिहाड़ी श्रम है। लेकिन सभी दिहाड़ी श्रम को नौकरियां नहीं कहा जा सकता। भारतीय अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक रूप से खुली बेरोजगारी काम से बाहर नौकरी चाहने वालों के साथ-साथ स्वरोजगार के साथ आकस्मिक वेतन वाले श्रमिकों सहित उच्च स्तर के अनौपचारिक रोजगार की उपस्थिति की विशेषता रही है। उत्तरार्ध को प्रक्ष बेरोजगारी भी कहा जाता है। क्योंकि खुली बेरोजगारी के समान होने के कारण यह औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसरों की कमी को भी इंगित करती है।

No comments:

Post a Comment

aad

अपना पैन कार्ड अब घर बैठे बनवाएं!

पैन कार्ड बनवाना और अपडेट कराना कभी इतना आसान नहीं था।
भरोसेमंद सेवा, बिना किसी झंझट के।

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

add

पासपोर्ट बनवाएं और अपडेट कराएं

अब पासपोर्ट सेवाएं घर बैठे!
नया पासपोर्ट, नवीनीकरण या अपडेट
सब कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके से।

Tech

💻 टेक्नोलॉजी से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

add

कार और बाइक इंश्योरेंस कराएं!

अब अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस बनवाएं या रिन्यू कराएं
वो भी घर बैठे!
तेज़, आसान और भरोसेमंद सेवा।

Health

🩺 हेल्थ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Auto

🚗 ऑटो से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Religion

🕉️ धर्म से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Food Recipes

🍽️ फूड रेसिपीज़ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages