जाने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारो के बारे में विस्तार से और जाने 2023 के विजेताओं की पूरी सूची - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

जाने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारो के बारे में विस्तार से और जाने 2023 के विजेताओं की पूरी सूची

sports award

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने हेतु प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। आए जानते है इन राष्ट्रीय खेल पुरस्कारो के बारे में;

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: 

यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस बार दो खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
    1. चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी, बैडमिंटन
    2. रंकीरेड्डी सात्विक साई राज, बैडमिंटन


अर्जुन पुरस्कार: 

पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व के साथ खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष 26 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
    1. ओजस प्रवीण देवताले, तीरंदाजी
    2. अदिति गोपीचंद स्वामी, तीरंदाजी
    3. श्रीशंकर एम, एथलेटिक्स
    4. पारुल चौधरी, एथलेटिक्स
    5. मोहम्मद हुसामुद्दीन, मुक्केबाज़ी
    6. आर वैशाली, शतरंज
    7. मोहम्मद शमी, क्रिकेट
    8. अनुष अग्रवाल, घुड़सवारी
    9. दिव्यकृति सिंह, घुड़सवारी 
    10. दीक्षा डागर, गोल्फ़
    11. कृष्ण बहादुर पाठक, हॉकी
    12. पुखरामबम सुशीला चानू, हॉकी
    13. पवन कुमार, कबड्डी
    14. रितु नेगी, कबड्डी
    15. नसरीन, खो-खो
    16. पिंकी, लॉन बॉल्स
    17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, निशानेबाजी
    18. ईशा सिंह, निशानेबाजी
    19. हरिंदर पाल सिंह संधू, स्क्वॉश
    20. अयहिका मुखर्जी, टेबल टेनिस
    21. सुनील कुमार, कुश्ती
    22. एंटीम, कुश्ती
    23. नाओरेम रोशिबिना देवी, वुशू
    24. शीतल देवी, पैरा तीरंदाजी
    25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी, ब्लाइंड क्रिकेट
    26. प्राची यादव, पैरा कैनोइंग


द्रोणाचार्य पुरस्कार: 

लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष कुल आठ प्रशिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।आठ पुरस्कारों में से पांच नियमित श्रेणी और तीन आजीवन श्रेणी में आते है।

    नियमित श्रेणी:

    1. ललित कुमार, कुश्ती
    2. आर बी रमेश, शतरंज
    3. महावीर प्रसाद सैनी, पैरा एथलेटिक्स
    4. शिवेन्द्र सिंह, हॉकी
    5. गणेश प्रभाकर देवरुखकर, मलखंब

    आजीवन श्रेणी:

    1. जसकीरत सिंह ग्रेवाल, गोल्फ़
    2. भास्करन ई, कबड्डी
    3. जयन्त कुमार पुशीलाल, टेबल टेनिस

ध्यानचंद पुरस्कार: 

यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जो अपने प्रदर्शन से खेलों में विशेष योगदान दिये हैं। साथ ही जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं। इस वर्ष कुल 3 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
    1. मंजूषा कंवर, बैडमिंटन
    2. विनीत कुमार शर्मा, हॉकी
    3. कविता सेल्वराज, कबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पुरस्कार: 

अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को दिया जाता है। इस वर्ष कुल 3 विश्वविद्यालयों को यह ट्रॉफ़ी दी जाएगी।
    1. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय(अमृतसर), समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय
    2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(पंजाब), प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
    3. कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय(कुरूक्षेत्र), द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages