united nations peacekeeping mission: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

united nations peacekeeping mission: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन

united nations peacekeeping mission

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर माली में 10 साल बाद अपने मिशन की तैनाती को समाप्त कर दिया है। माली में इस मिशन को संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (MINUSMA /माइनस्मा) के नाम से जाना जाता है। बता दें कि जून 2020 में माली की सैन्य सरकार ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इस मिशन ने पिछले एक दशक से माली में लगभग 15,000 सैनिकों और पुलिस को तैनात रखा। संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों का शुरू में माली के नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया जिन्हें उम्मीद थी कि विदेशी सैनिक मालियन सेना को उन विद्रोहियों को खदेड़ने में मदद करने में सक्षम होंगे। लेकिन 10 साल बाद भी शांतिरक्षक बिना किसी औपचारिकता के चले जा रहे हैं, इस हिंसा में हजारों लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अंततः बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए अगस्त 2020 में सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद, माली की सरकार ने फ्रांस के साथ गठबंधन तोड़ दिया। आए जानते है, संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन के बारे में:
इसका गठन 25 अप्रैल 2013 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प 2100 नामक एक प्रस्ताव के माध्यम से किया गया था। माली में राजनीतिक प्रक्रियाओं को समर्थन प्रदान करने और विभिन्न सुरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए इस प्रस्ताव को पारित किया गया था। इस प्रस्ताव का उद्देश्य 2012 के तुआरेग विद्रोह (Tuareg rebellion) के बाद माली को स्थिर करना था। इसका मुख्यालय बमाको, माली में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages