चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने भारत में अपने नए C-सीरीज़ स्मार्टफोन Redmi 13C और Redmi 13C 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये स्मार्टफोन 7,999 रुपये से 13,499 रुपये तक उपलब्ध होंगे। Redmi 13C में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यहां हम आपको Redmi 13C और 13C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi 13C और 13C 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Redmi 13C के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। जबकि 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। इसके अलावा Redmi 13C 5G के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
इन स्मार्टफोन्स को Mi.com, Xiaomi Retail और Amazon से खरीदा जा सकता है, जहां ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। Redmi 13C की बिक्री 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी, जबकि Redmi 13C 5G 16 दिसंबर से बाजार में उपलब्ध होगा।
Redmi 13C के स्पेसिफिकेशन
Redmi 13C में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट से लैस है, जिसमें माली-जी57 एमपी2 जीपीयू शामिल है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 13C के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालाँकि, फोन के साथ केवल 10W का चार्जर आता है।
Redmi 13C 5G के स्पेसिफिकेशन
Redmi 13C 5G में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC है, जिसमें माली-जी57 एमसी2 जीपीयू शामिल है। Redmi 13C 5G को स्टार्टरेल ब्लैक, स्टार्टरेल सिल्वर और स्टार्टरेल ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें