Infinix Inbook Y2 Plus, 16GB रैम, 50Wh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

Infinix Inbook Y2 Plus, 16GB रैम, 50Wh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix Inbook Y2 Plus

Infinix जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया बजट-फ्रेंडली लैपटॉप Infinix Inbook Y2 Plus लॉन्च करने जा रहा है। हालाँकि लॉन्च की तारीख आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं। इनबुक Y2 प्लस में 15.6 इंच का एंटी ग्लेयर एलसीडी डिस्प्ले होगा। आए जानते है Inbook Y2 Plus के अनुमानित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से:
यदि Infinix Inbook Y2 Plus की अनुमानित कीमत कि बात करें तो वह 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह लैपटॉप ब्लू, सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Infinix Inbook Y2 Plus की लॉन्च डेट अभी  घोषित नहीं की गई है सूत्रों से पता चला है जल्द ही डेट घोषित कर दी जाएगी। आए जानते है इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से:
Infinix Inbook Y2 Plus में 15.6 इंच का एंटी-ग्लेयर एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 260 निट्स ब्राइटनेस है। लैपटॉप में एल्युमीनियम बिल्ड और प्रीमियम फील के साथ उपलब्ध होगा। इनबुक Y2 प्लस में 11वीं पीढ़ी के Intel Core i3 और i5 CPU होंगे। यह लैपटॉप Windows 11 Home Edition पर काम करेगा। इस लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB PCIe 3.0 स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड मिलेगा। Infinix Inbook Y2 Plus में 50Wh की बैटरी दी जाएगी जो PD 3.0 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टाइप सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे 75% बैटरी सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages