football 4 schools initiative: फुटबॉल 4 स्कूल पहल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024

football 4 schools initiative: फुटबॉल 4 स्कूल पहल

football 4 schools

फुटबॉल 4 स्कूल पहल हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने देश भर में 11 लाख फुटबॉल वितरित करने के लिए फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन यानी FIFA के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत 1.5 लाख से अधिक स्कूलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फुटबॉल 4 स्कूल्स यानी F4S कार्यक्रम के तहत ओड़ीशा के 17 जिलों के 1260 स्कूलों में 6848 फुटबॉल वितरित किए। आए जानते है फुटबॉल 4 स्कूल पहल के बारे में:
यह कार्यक्रम खेल को जीवन का अभिन्न आयाम बनाने और लोगों को बहुआयामी बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की दिशा में उठाया गया एक कदम है। इसका उद्देश्य खेल एकीकृत शिक्षा के माध्यम से भारत में 25 मिलियन युवा लड़कों और लड़कियों को सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य फुटबॉल प्रशिक्षण के माध्यम से दुनिया भर में लगभग 700 मिलियन बच्चों की शिक्षा विकास और सशक्तिकरण में योगदान देना है। आए जानते है फीफा के बारे में:
यह दुनिया में फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय है। इसकी स्थापना 1904 में हुई थी और इसका मुख्यालय ज्यूरिक स्विटजरलैंड में है। फीफा का आयोजन प्रत्येक चार वर्षों में किया जाता है। फीफा के प्रथम विश्व कप का आयोजन उरुग्वे में किया गया था और इसमें उरुग्वे ने जीत हासिल की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages