जल्द शुरू होगी उपग्रह पथकर प्रणाली, हटेंगे टोल नाके - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

जल्द शुरू होगी उपग्रह पथकर प्रणाली, हटेंगे टोल नाके

toll plaza

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार पथकर के लिए 'उपग्रह आधारित पथकर प्रणाली' शुरू करने पर विचार कर रही है जिसके तहत टोल नाके हटा दिए जाएंगे और वाहन चालकों को केवल उतनी ही दूरी का पथकर देना होगा जितनी दूर वह चलेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने राज्यसभा को प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार पथकर के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी 'उपग्रह आधारित पथकर प्रणाली' लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व आचार संहिता लागू होने से पहले देश में यह व्यवस्था लागू करने का प्रयास है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages