आज के ताज़ा और मुख्य समाचार - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

आज के ताज़ा और मुख्य समाचार

today news in hindi


बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। राज्यपाल का विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अभिभाषण हो चुका है। राज्यपाल ने करीब 45 मिनट तक सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अभिभाषण के दौरान तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगे। विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। थोड़ी देर में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके खिलाफ एनडीए की तरफ से अविश्वास का संकल्प दिया गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 47 जगहों पर रोजगार मेले के तहत 1 लाख से ज्यादा लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। दो हज़ार 24 लोकसभा चुनाव से पहले, केंद्र सरकार का ये आखिरी और 12 रोजगार मेला है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हर युवा जानता है कि अगर वो कड़ी मेहनत करे, तो वो अपने लिए जगह बना सकता है।


किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली मार्च के आवाहन को देखते हुए, पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने ऑफिशियल के जरिए साझा की।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड से मुलाकात की। वित्त मंत्री आज भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करेंगे और अंतरिम बजट के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे।


राहुल गांधी की भारत यात्रा के शेड्यूल और रूट में कुछ बदलाव हुए हैं। नए रूट के हिसाब से राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपनी न्याय यात्रा के साथ नहीं जाएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा 16 फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद 22-23 फरवरी को मध्य प्रदेश जाएंगे। वह पहले 27 या 28 फरवरी को यूपी से मध्यप्रदेश जाने वाले थे।


तमिलनाडु में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी देखने को मिली, जब राज्यपाल आर एन रवि ने विधानसभा में सरकार के दिए गए अभिभाषण को पूरा पड़ने से इनकार कर दिया। राज्यपाल ने थोड़ी ही देर में अभिभाषण खत्म करते हुए कहा कि मैं सरकार के तैयार किए गए अभिभाषण से सहमत नहीं हूं और इसी कारण इसे आगे नहीं पढ़ सकता। राज्यपाल ने लगभग डेढ़ मिनट का भाषण दिया और विधानसभा से चले गए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान पीएम हजार करोड़ रुपए के अलग अलग योजनाओ का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद प्रभावित बनभूलपुरा के लोगों में पलायन का सिलसिला लगातार जारी है। 300 परिवारों ने अपने घरों में ताले लगाकर उस जगह को छोड़ दिया है। दो दिन पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र के कई लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया था। इन दिनों कर्फ्यू रहने की आशंका और पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन तेज कर दिया है।


पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंसा पर भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा, कि राज्यपाल अपना काम कर रहे हैं और हम लोग विरोधी और जन प्रतिनिधि होने के नाते अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह संदेश के लिए जाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री और वहां की सरकार उन्हें जाने से मना क्यों कर रही है। क्या वहां को छिपाने की बात है?


मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओला गिरने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में मौसम फिर आज अपने मिजाज बदल सकता है। आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं।


मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक प्राइवेट बस और एक स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई थी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


पाकिस्तान चुनाव में वोटों की गिनती के बावजूद अब तक नतीजों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन के प्रेसिडेंट शाहबाज शरीफ ने देर रात पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल भुट्टो से मुलाकात की। इसके बाद पीपीपी ने कहा कि आज सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से कोई 265 सीटों पर चुनाव हुए।


कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को रिहा कर दिया गया है। इनमें से सात भारत आ भी चुके हैं। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि भारत सरकार उन आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है जो कतर में हिरासत में थे। भारत ने इससे पहले इनको मिली मौत की सजा के खिलाफ दोहा में अपील दायर की थी। इसके बाद पिछले साल कतर ने इन भारतीय नागरिकों की फांसी की सजा को कम कर दिया था।


शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। यह 21 हज़ार 650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages