lamitiye exercise: लामितिये अभ्यास 2024 - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

lamitiye exercise: लामितिये अभ्यास 2024

lamitiye exercise

भारतीय सेना और सेशेल्स सुरक्षा बलों यानी एसडीएफ के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त अभ्यास 18 से 27 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह इस अभ्यास का 10वां संस्करण है। इस अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के तहत अर्ध शहरी वातावरण में उप पारंपरिक संचालन में अंतर संलय को बढ़ाना है। 10 दिनों तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास युद्ध चर्चा व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे।
लामितिये का क्रियोल में अर्थ दोस्ती है। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है इसे साल 2001 से सेसल्स में आयोजित की जा रहा है। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच कौशल और अनुभव के आदान प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बनाना और बढ़ावा देना है। वर्तमान वैश्विक स्थिति और हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में यह अभ्यास महत्त्वपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages