चीनी ऑटोमेकर ब्रांड BYD ने कथित तौर पर BYD सॉन्ग प्लस DM-i मॉडल पेश किया है। नया BYD सॉन्ग प्लस DM-i उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी "रोड मोटर वाहन विनिर्माण और उत्पाद घोषणा कैटलॉग" के 383वें बैच में देखा गया है। यहां हम आपको नए BYD सॉन्ग प्लस DM-i के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सॉन्ग प्लस डीएम-आई ऑनर एडिशन के 71 किमी लक्जरी मॉडल की कीमत 129,800 युआन(लगभग 15,27,054 रुपये) है, 110 किमी फ्लैगशिप मॉडल की कीमत 139,800 युआन(लगभग 16,13,067 रुपये) है, 110 किमी फ्लैगशिप प्लस की कीमत 149,800 युआन है(लगभग 17,28,451 रुपये), 150km फ्लैगशिप प्लस की कीमत 159,800 युआन(लगभग 18,43,835 रुपये) और 150km फ्लैगशिप प्लस 5G की कीमत 169,800 युआन(लगभग 19,97,640 रुपये) है।
डिजाइन की बात करें तो नए वर्जन का डिजाइन पिछले वर्जन जैसा ही है लेकिन रियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। पीछे की ओर "बिल्ड योर ड्रीम्स" लोगो को "BYD" लोगो से बदल दिया गया है। इन बदलावों के बावजूद, वाहन का आकार वही रहता है, लंबाई 4775 मिमी, चौड़ाई 1890 मिमी, ऊंचाई 1670 मिमी और व्हीलबेस 2765 मिमी है।
नए BYD सॉन्ग प्लस DM-i मॉडल में 1.5 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप के साथ BYD472QC इंजन है। यह इंजन 74 किलोवाट की पावर जेनरेट करता है जो कि पिछले मॉडल से कम है। नए मॉडल में इलेक्ट्रिक मोटर की पावर बढ़ाई गई है जो 160 किलोवाट तक पावर जेनरेट कर सकती है। BYD की वेबसाइट के मुताबिक रेंज की बात करें तो इस कार की कंबाइंड रेंज (FWD) 1090 किलोमीटर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें