ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 10 जून 2024

ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

election commission of india

भारतीय चुनाव आयोग(ECI) ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनके लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है। 10 जुलाई को होने वाले चुनाव में बिहार की एक विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

पश्चिम बंगाल

  1. मानिकतला
  2. राणाघाट दक्षिण
  3. बागदा
  4. रायगंज

बिहार 

  1. रूपोली

तमिलनाडु 

  1. विक्रावंडी

हिमाचल प्रदेश 

  1. देहरा
  2. हमीरपुर
  3. नालागढ़


उत्तराखंड 

  1. बद्रीनाथ
  2. मैंगलोर


पंजाब 

  1. जालंधर पश्चिम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages