अब इन वर्गों के लड़के-लड़कियों को भी मिलेगा "योग्यश्री" योजना में लाभ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 12 जून 2024

अब इन वर्गों के लड़के-लड़कियों को भी मिलेगा "योग्यश्री" योजना में लाभ

yogyashree

पश्चिम बंगाल सरकार अब "योग्यश्री" योजना में अल्पसंख्यक, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लड़के-लड़कियों को भी शामिल करने का फैसला किया है। 'योग्यश्री' योजना, जिसे पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के एससी/एसटी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू किया था, यह योजना एससी/एसटी लड़के-लड़कियों के लिए लगातार अधिक से अधिक लाभ दे रही है। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने इस योजना में अल्पसंख्यक, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लड़के-लड़कियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है।"
"योग्यश्री" प्रशिक्षुओं ने इस साल जेईई(एडवांस्ड) में 23 रैंक(13 आईआईटी सीटों सहित), जेईई(मेन) में 75 रैंक, डब्ल्यूबीजेईई में 432 रैंक और एनईईटी में 110 रैंक प्राप्त किए। इन कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में ये उपलब्धियां पिछले वर्षों के परिणामों से भी बेहतर रही हैं।
वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया कि इस योजना कर अंतर्गत एससी/एसटी छात्रों को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'अब हम अल्पसंख्यक, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लड़के-लड़कियों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।'


"योग्यश्री" योजना को सरकार द्वारा राज्य के एससी/एसटी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। ये योजना एससी/एसटी लड़के-लड़कियों को लगातार अधिक से अधिक लाभ प्रदान कर रही है। अब "योग्यश्री" योजना में अल्पसंख्यक, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लड़के-लड़कियों को भी जल्द इस योजना में शामिल किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages