भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फ्री फ्लो पॉलिसी खत्म कर दी है: अब आपको टोल देना ही होगा चाहे प्रतीक्षा समय 10 सेकंड हो या 10 मिनट - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फ्री फ्लो पॉलिसी खत्म कर दी है: अब आपको टोल देना ही होगा चाहे प्रतीक्षा समय 10 सेकंड हो या 10 मिनट

nhai

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) ने Free Flow Policy को लागू करने के तीन साल बाद वापस ले लिया है। NHAI ने इस पॉलिसी को अपनी टोल मैनेजमेंट गाइडलाइन्स से हटा दिया है। आपको बता दें कि इस पॉलिसी के तहत, किसी टोल में आए वाहन के लिए सर्विंग टाइम 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। टोल के किसी बूथ पर 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन न हो। अगर ऐसा होता है तो आप बिना पैसे दिए टोल पार कर सकते थे। यह नियम साल 2021 में जोड़ा गया था। इस नियम के मुताबिक, "अगर टोल बूथ से व्हीकल्स की लाइन 100 मीटर से ज्यादा हो जाती है तो उस लेन के बूम बैरियर को खोलकर गाड़ियों को बिना टोल के जाने दिया जाए। जब तक गाड़ियों की लाइन 100 मीटर के दायरे में न हो तब तक बिना टोल लिए ट्रैफिक के फ्री फ्लो का प्रावधान था।" रिपोर्ट के मुताबिक,19 अगस्त को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी करके कहा गया कि फ्री-फ्लो पॉलिसी से जुड़े सभी प्रावधान खत्म कर दिए गए हैं। अब यहां किसी भी तरह से कोई फ्री फ्लो पॉलिसी नहीं है। अब चाहे आप लाइन में इंतजार करते रहें लेकिन आपको टोल देकर ही आगे जाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages