ISGlobal Report: आईस ग्लोबल ने प्रकाशित की नई रिपोर्ट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

ISGlobal Report: आईस ग्लोबल ने प्रकाशित की नई रिपोर्ट

ISGlobal Report

आईस ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल यूरोप में गर्मी के कारण लगभग 47000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। इस रिपोर्ट का पूरा नाम बार्सिलोना इंस्टिट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ है।
यूरोपीय महाद्वीप में जलवायु परिवर्तन के कारण सबसे तेज गति से तापमान में वृद्धि हो रही है। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय महाद्वीप में भीषण गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहा है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में शोधकर्ताओं ने 35 यूरोपीय देशों के मृत्यु एवं तापमान रिकॉर्ड डाटा का इस्तेमाल किया है। बता दें कि साल 2023 दुनिया का सबसे गर्म साल रहा है।
आईएस ग्लोबल एक गैर सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 2010 में ला कैक्सा फाउंडेशन के द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य अनुसंधान में उत्कृष्टता, ज्ञान के अनुवाद और अनुप्रयोग के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार करना और स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देना है। इसका प्रतिनिधित्व और प्रबंधन इसके न्यासी बोर्ड द्वारा किया जाता है। जिसमें 21 सदस्य शामिल होते हैं। इसका काम मुख्य रूप से तीन तरह से किया जाता है:

  1. अनुसंधान
  2. प्रशिक्षण
  3. नीति और वैश्विक विकास

यूरोप महाद्वीप

यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। इस महाद्वीप को प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप कहा जाता है। इसका अधिकांश भाग समशीतोष्ण क्षेत्र में स्थित है। यह पूर्व में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काकेशस पर्वत तथा काला सागर द्वारा एशिया से अलग होता है। इसके दक्षिण में भूमध्य सागर, एजियन सागर और एड्रियाटिक सागर स्थित है। इसके पश्चिम में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य है। जो यूरोप को अफ्रीका से अलग करता है। साथ ही भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages