Electric car: पूरी रेंज पाने के लिए इन चार बातों का रखें ध्यान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 26 सितंबर 2024

Electric car: पूरी रेंज पाने के लिए इन चार बातों का रखें ध्यान

electric vehicle care

आजकल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का बाजार काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। कभी इसकी मांग बढ़ रही है, तो कभी घट रही है। यदि आपने इलेक्ट्रिक कार खरीदी है या त्योहारी सीजन में खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग इलेक्ट्रिक कार से पूरी रेंज नहीं मिल पाने की शिकायत करते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी इलेक्ट्रिक कार से अधिकतम रेंज कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

सफर की योजना बनाएं

इलेक्ट्रिक कार की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए यात्रा की योजना बनाना बहुत जरूरी है। इससे आप गैर-जरूरी रास्तों से बच सकते हैं तो, अपनी कार की रेंज का सही उपयोग कर सकते हैं।

वजन का ध्यान रखें

कई लोग इलेक्ट्रिक कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखते हैं, जिससे बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है। हमेशा सुनिश्चित करें कि आपकी कार में निर्धारित सीमा से ज्यादा वजन न हो, ताकि रेंज प्रभावित न हो।

टायरों की देखभाल करें

इलेक्ट्रिक कार के टायर भी उसकी रेंज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर टायर में लीकेज या कम एयर प्रेशर है, तो रेंज घट सकती है। इसलिए, नियमित रूप से टायरों की जांच करना न भूलें।

सही चार्जिंग करें

यदि आपकी इलेक्ट्रिक कार की रेंज कम हो रही है, तो चार्जिंग के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग गलत चार्जर का उपयोग करते हैं, जिससे रेंज प्रभावित होती है। हमेशा अपनी कार को असली और सही चार्जर से ही चार्ज करें।

इन चार बातों का ध्यान रखकर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार से बेहतर रेंज पा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages