जीएसटी पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

जीएसटी पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न



प्रश्न: गुड्स एंड सर्विस टैक्स यह कौन सा टैक्स है डायरेक्ट या इनडायरेक्ट
उत्तर: इनडायरेक्ट टैक्स

प्रश्न: जीएसटी लागू करने वाला पहला देश कौन सा है
उत्तर: फ्रांस; 1954 में लागू हुआ था

प्रश्न: वह संविधान संशोधन जिसके तहत जीएसटी पारित किया गया भारत में
उत्तर: जीएसटी अधिनियम भारतीय संसद में पेश होने वाला 122 वां संविधान संशोधन बिल है और पास होकर अधिनियम में परिवर्तित होने वाला 101वां संविधान संशोधन अधिनियम है

प्रश्न: जीएसटी को भारत में पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा है
उत्तर: असम, 2016 में हुआ था यहां पारित

प्रश्न: जीएसटी को भारत में पारित करने वाला सबसे आखिरी राज्य कौन सा है
उत्तर: जम्मूकश्मीर

प्रश्न: भारत का जीएसटी ये किस देश के मॉडल पर आधारित है
उत्तर: कनाडा

प्रश्न: भारत में जीएसटी कब लागू हुआ था
उत्तर: 1 जुलाई 2017

प्रश्न: जीएसटी को समाप्त करने वाला पहला देश कौनसा है
उत्तर: मलेशिया

प्रश्न: भारत में जीएसटी लागू करने का सुझाव किसने दिया था
उत्तर: विजय केलकर समिति ने

प्रश्न: सर्वप्रथम जीएसटी बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष कौन थे
उत्तर: असीम दास गुप्ता

प्रश्न: जीएसटी की दरें कितने प्रकार की होती है
उत्तर: पांच: 
  1. 0% 
  2. 5% 
  3. 12% 
  4. 18% 
  5. 28%

प्रश्न: जीएसटी पंजीकरण संख्या में कितने अंक होते हैं
उत्तर: 15 अंक

प्रश्न: जीएसटी परिषद का अध्यक्ष कौन होता है
उत्तर: वित्त मंत्री

प्रश्न: राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया था
उत्तर: गोवा के पणजी में

प्रश्न: जीएसटी परिषद की स्थापना किस अनुच्छेद के तहत की गई
उत्तर: 279a











CURRENT AFFAIRS

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages