Indian OIL में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाने का सुनहरा मौका - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

Indian OIL में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Indian OIL Recruitment 2024

Indian OIL Recruitment 2024:
अगर आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी पाने के सपने देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। IOCL ने लॉ ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है, और अगर आपके पास जरूरी योग्यता है, तो आप सीधे आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2024 है। इस भर्ती के तहत कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इंडियन ऑयल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें।

इंडियन ऑयल में नौकरी पाने के लिए योग्यता

इंडियन ऑयल के इस भर्ती के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी के साथ ग्रेजुएट डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री होनी चाहिए।

आयुसीमा

  1. सामान्य/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए: अधिकतम 30 वर्ष
  2. ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए आयु में छूट

नौकरी कैसे मिलेगी?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन PG CLAT 2024 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन (GD), ग्रुप टास्क (GT) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) का आयोजन होगा।

आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन


अन्य जानकारी

आवेदन फॉर्म को IOCL की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन करने से पहले अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, जिसमें हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं। आपको एक वैध ईमेल और मोबाइल नंबर का पंजीकरण कराना होगा, जो बाद में नहीं बदला जा सकता। साथ ही, आपको अपना PG CLAT 2024 एडमिट कार्ड नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और CLAT स्कोर भी प्रदान करना होगा।

इस मौके को मत छोड़ें, और इंडियन ऑयल में अपने करियर की नई शुरुआत करें...........

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages