WagonR Waltz: स्पोर्टी लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ नई मारुति वैगनआर लॉन्च - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 21 सितंबर 2024

WagonR Waltz: स्पोर्टी लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ नई मारुति वैगनआर लॉन्च

WagonR Waltz

मारुति सुजुकी ने अपने फेमस हैचबैक वैगनआर का नया वॉल्टज एडिशन लॉन्च किया है। इस नई WagonR Waltz में कई कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं, जो इसे पहले के मॉडल से कहीं बेहतर बनाते हैं। आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ, इसकी शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

कैसी है नई WagonR Waltz

नई वैगनआर वॉल्टज तीन वेरिएंट्स—LXi, VXi, और ZXi में उपलब्ध है। इसमें अपडेटेड क्रोम फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप के साथ क्रोम गार्निश, व्हील आर्क क्लैडिंग, और साइड बॉडी मोल्डिंग जैसे नए फीचर्स शामिल हैं, जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं।

केबिन के अपडेट्स

कार के इंटीरियर्स में भी कई नए अपडेट्स किए गए हैं, जैसे नए फ्लोर मैट्स और सीट कवर। इसमें 6.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, नए स्पीकर्स, सिक्योरिटी सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी है। ये सब मिलकर केबिन को और भी प्रीमियम बनाते हैं।

पावर और माइलेज

WagonR Waltz को 1.2 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। बड़ा इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। साथ ही, ये CNG वेरिएंट में भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 25.19 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 33.48 किमी/किग्रा का माइलेज देता है।

सेफ्टी फीचर्स

WagonR Waltz में नए सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अब ये इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) से लैस है। इसके अलावा, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड लिमिट अलर्ट जैसे फीचर्स भी पहले की तरह ही मौजूद हैं।
नए WagonR Waltz के साथ, आपका सफर होगा और भी मजेदार और सुरक्षित……..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages