Amazon Great Indian Festival 2024 सेल जल्द होने वाली है शुरू, जानें क्या मिल सकती है शानदार डील - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 16 सितंबर 2024

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल जल्द होने वाली है शुरू, जानें क्या मिल सकती है शानदार डील

Amazon Great Indian Festival 2024

Amazon ने अपनी बहुप्रतीक्षित Great Indian Festival 2024 सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी, लेकिन अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए इसका आनंद 26 सितंबर की आधी रात से ही लिया जा सकेगा। हालांकि, सेल के खत्म होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह अक्टूबर के अंत तक एक महीने तक चलेगी। आइए जानते हैं कि इस बार की सेल में हमें क्या खास ऑफर्स देखने को मिलेंगे।






मोबाइल और एक्सेसरीज पर धमाकेदार डिस्काउंट

इस बार की सेल में 5G स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट मिलेगी। 5G फोन की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होगी। इसके साथ ही होम और किचन एप्लायंसेज पर 50% तक डिस्काउंट मिलेगा, और फायर टीवी और एलेक्सा डिवाइसेज पर 55% तक की छूट होगी। स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर्स पर भी 65% तक का डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्ट टीवी की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होगी, और 3 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का भी लाभ मिलेगा।

होम एप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बेहतरीन ऑफर्स

होम एप्लायंसेज, छोटे और मीडियम बिजनेस पर 70% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा, और स्मार्टवॉच पर 75% तक की छूट मिलेगी। स्मार्टवॉच की कीमत 799 रुपये से शुरू होगी। अन्य ऑफर्स में नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर के तहत 65,000 रुपये तक की बचत शामिल है।

बैंक और कैशबैक ऑफर्स

Amazon ने एसबीआई के साथ मिलकर क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट देने की घोषणा की है। साथ ही, Amazon Pay UPI के जरिए 1000 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर पर फ्लैट 100 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।
तो तैयार हो जाइए, 27 सितंबर को Amazon Great Indian Festival 2024 की सेल के लिए!




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages