Google One Lite Plan: अब 30GB फ्री स्टोरेज के साथ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 11 सितंबर 2024

Google One Lite Plan: अब 30GB फ्री स्टोरेज के साथ

Google One Lite

Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नया स्टोरेज प्लान लॉन्च किया है – Google One Lite, ये प्लान खासकर उन लोगों के लिए है जिनको ज़्यादा स्टोरेज की ज़रूरत है लेकिन बजट भी ध्यान में रखना है। तो चलिए जान लेते हैं इस प्लान के बारे में सब कुछ।
अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो आपने Google One के बारे में सुना होगा। ये Google की क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जिसमें यूजर्स 100GB तक एक्स्ट्रा स्टोरेज ले सकते हैं। लेकिन अब Google ने एक नया और सस्ता विकल्प पेश किया है – Google One Lite
Google One Lite प्लान की कीमत है सिर्फ 59 रुपये प्रति महीना, और इसमें आपको हर महीने 30GB स्टोरेज मिलेगी। मतलब, अगर आपको Google के फ्री 15GB से ज्यादा स्पेस चाहिए, तो ये प्लान आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, ये प्लान अभी कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है और कंपनी इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। तो अगर आपको 30GB स्टोरेज चाहिए, तो आपको 130 रुपये प्रति महीना खर्च करने की जरूरत नहीं, अब सिर्फ 59 रुपये में ही ये स्टोरेज मिल जाएगी।
इस प्लान की खास बात ये है कि इसे आप किसी अन्य यूजर के साथ शेयर नहीं कर सकते। Google One के बेसिक प्लान में आप 100GB स्टोरेज को 5 लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं, लेकिन Google One Lite में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है।
Google One Lite प्लान का ट्रायल पीरियड 1 महीने का है। लेकिन फिलहाल इस प्लान के लिए वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, बाकी के प्लान्स में वार्षिक सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन मौजूद है, जिससे यूजर को 26% तक की बचत होती है।
तो अगर आप भी अपने क्लाउड स्टोरेज की जरूरत को पूरा करना चाहते हैं, और साथ ही बजट का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो Google One Lite प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages