हल्दी का सही मात्रा में सेवन करके आप अपने स्वास्थ्य को बना सकते हैं बेहतर; जानें इसके फायदे और नुकसान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

हल्दी का सही मात्रा में सेवन करके आप अपने स्वास्थ्य को बना सकते हैं बेहतर; जानें इसके फायदे और नुकसान

Turmeric

हल्दी हर घर में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण मसाला है, जो न केवल खाने में बल्कि स्किन केयर में भी फायदेमंद है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के चलते यह सर्दी-खांसी जैसे मौसमी रोगों से बचाने में मदद करती है। हालांकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, और हल्दी भी इससे अछूती नहीं है। तो आए जानते है इसके सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में:

हल्दी के फायदें

दर्द निवारक: हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली कम्पाउंड होता है, जो ऑस्टियोअर्थराइटिस और गठिया के दर्द को कम करने में सहायक है।
दिल की सेहत: हल्दी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाती है। यह ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाती है।
इम्यूनिटी बूस्ट: हल्दी में औषधीय गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद: हल्दी ब्लड शुगर मेटाबॉलिज्म को सुधारती है और डायबिटीज के प्रभावों को कम कर सकती है।

हल्दी के अधिक सेवन के नुकसान

टॉक्सिसिटी: हल्दी का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें एल्कलॉइड्स और प्यूरिफाइड करक्यूमिन होते हैं।
पित्त संबंधित समस्याएं: यदि आपको पित्त से जुड़ी समस्याएं हैं, तो हल्दी का सेवन सीमित करना चाहिए।
वजन प्रबंधन: यदि आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हल्दी का अधिक सेवन न करें, क्योंकि यह वजन कम करने में मदद करती है।
एलर्जी और पाचन समस्याएं: कुछ लोगों को हल्दी से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, पेट दर्द या चक्कर आना हो सकता है।

एक दिन में कितनी हल्दी खानी चाहिए?

अध्ययनों के अनुसार, प्रतिदिन 0.5 से 10 ग्राम हल्दी का सेवन करना चाहिए। ऑस्टियोअर्थराइटिस के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए 0.5 ग्राम हल्दी का सेवन प्रतिदिन दो बार लेना फायदेमंद हो सकता है। सीमित मात्रा में हल्दी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे सर्दियों में होने वाले मौसमी रोगों से बचा जा सकता है। हल्दी का सही मात्रा में सेवन करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages